scriptकैफेटेरिया का कब्जा लिया, अब यात्रियों को मिलेंगे निशुल्क बिस्तर | Captured the cafeteria, now passengers will get free bed | Patrika News

कैफेटेरिया का कब्जा लिया, अब यात्रियों को मिलेंगे निशुल्क बिस्तर

locationमंदसौरPublished: Jan 24, 2020 11:30:16 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

कैफेटेरिया का कब्जा लिया, अब यात्रियों को मिलेंगे निशुल्क बिस्तर

कैफेटेरिया का कब्जा लिया, अब यात्रियों को मिलेंगे निशुल्क बिस्तर

कैफेटेरिया का कब्जा लिया, अब यात्रियों को मिलेंगे निशुल्क बिस्तर

मंदसौर.
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र में स्थित कैफेटेरिया का कब्जा मंदिर समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गुरुवार को लिया। इसके साथ ही मंदिर पर शिवरात्रि को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। तो वहीं आगामी दिनों में यात्रियों को रात में ठहरने के लिए निशुल्क बिस्तर देने के साथ अन्य सुविधाओं की शुरुआत पर भी चर्चा की। पिछले दिनों कैफेटेरिया खाली कराने कामंदिर समिति के निर्णय के बाद नोटिस जारी किए थे। संचालक सोमेश भटनागर की और से यहां काम संभाल रहे कर्मचारियों ने खाली करने के दौरान सामान भी निकाल लिए थे। शर्तों का उल्लघंन करने पर दो साल का समय लीज में बाकी रहने पर ही यह खाली करवाया गया और इसमें भी शर्तों का उल्लघंन होने पर कलेक्टर ने हस्तक्षेप किया और कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी जरुरी सामान फिर से संचालन ने लगाया। इसके बाद अब कब्जा मंदिर समिति को दिया। वहीं मंदिर पर निरीक्षण के दौरान उद्यान का कायाकल्प करने और पौधों को बेहतर करने के निर्देश भी दिए।

निशुल्क बिस्तर देंगे तो क्लॉक रुम शुरु करेंगे
ेपशुपतिनाथ मंदिर समिति द्वारा कुछ ही दिनों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं और रात्रि में ठहरने वाले भक्तों को निशुल्क बिस्तर देने की शुरुआत की जाएगी। साथ ही यहां क्लॉक रुम भी तैयार किया जाएगा। निशुल्क सुविधाओं को लेकर समिति ने तैयारियां तो पूरी कर ली है। जल्द ही यह सुविधा शुरु कर दी जाएगी। इसके पूर्व सावन माह के दौरान समिति द्वारा मंदिर पर निशुल्क भोजन की शुरुआत भी की गई थी। इस दौरान एसडीएम अंकिता प्रजापति, तहसीलदार नारायण नांदेड़ा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो