मंदसौर

किसानों को रिझाने के लिए एकात्म यात्रा के बहाने सीएम करेंगे संवाद

– तमाम प्रयासों के बाद भी किसान आंदोलन से जिले में हुआ पॉलिटिकल डेमेज नहीं हुआ कंट्रोल, जिले में इस माह तीन बार आ सकते है मुख्यमंत्री

मंदसौरJan 07, 2018 / 10:55 pm

harinath dwivedi

एकात्म यात्रा



मंदसौर.
जिले में जून माह में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोली चालन एवं बल प्रयोग में छह किसानों की मौत एवं सैकड़ों लोगों के घायल होने के बाद जिले के किसान सरकार से नाराज है। जानकारी के अनुसार सरकार को अभी तक दो से तीन विभिन्न जांच एजेंसियों की जो गोपनीय रिपोर्ट भेजी गई है उसमें किसानों की नाराजगी अभी भी सरकार के प्रति बनी हुईहै। किसान आंदोलन के बाद सरकार ने मंदसौर जिले में किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए सतत् जतन कर रही है।
इसी तारतम्य में एकात्म यात्रा के जिले में प्रवेश के दौरान दलौदा में १० जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान आ रहे है। इस यात्रा के दौरान किसानों को रिझाने के लिए संवाद भी करेगें। और भावातंर योजना के तहत २१ हजार ३४८ किसानों को २५ करोड़ ७२ लाख ७१ हजार ४५४ रूपए के चेक भी वितरीत करेगें।सूत्रों के अनुसार एकात्म यात्रा के चलते मुख्यमंत्री चौहान दो बार और जिले में आएंगे। इसमें संभावित स्थल मल्हारगढ़ और सुवासरा क्षेत्र है। मुख्यमंत्री चौहान आंदोलन की वजह से हुए राजनीतिक डेमेज को कंट्रोल करने के लिए २ यात्राएं जिले में कर चुके है। एक नवबंर को भानपुरा में हुए नहर उद्घाटन व बाद में हुए सम्मेलन में भी किसानों पर ही कें द्रित था।
जिले में एकात्म यात्री के प्रभारी भी भाजपा के किसान नेता बंशीलाल गुर्जर व किसानों से जुड़ी संस्था जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष मदनलाल राठौर के जिम्मे है। इससे भी स्पष्ट है कि एकात्म यात्रा के बहाने किसानों के दिल पर हुए छालों पर मरहम लगाने का प्रयास होगा। उल्लेखनीय हैकि किसान आंदोलन का केंद्र पिपलियामंडी व दलौदा क्षेत्र रहे है। यही वजह हैकि एकात्म यात्रा का वृहद कार्यक्रम जिलामुख्यालय को छोड़ दलौदा में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम की जो रूप रेखा को इस तरह बनाया जिससे कार्यक्रम किसान केंद्रीत रहे।
प्रशासन व भाजपा संगठन ने कार्यक्रम के लिए लगाई ताकत
एकात्म यात्रा व किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं भाजपा संगठन पूरी ताकत लगा रहे है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक यात्रा की तैयारियों के लिए संबंधित लोगों के साथ नियमित बैठकें कर रहे है। इस यात्रा के लिए जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए है कि वे यात्रा में शामिल लोगों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस यात्रा में शामिल होने वाले संतों के रहने एवं खाने की समूचित व्यवस्था की जाए। वहीं किसानों को किसान सम्मेलन में लाने के लिए यात्रा के बहाने नियुक्त नोडल अधिकारियों को जवाबदारियां दी गईहै। कलश यात्रा की भी तैयारियां पहले से करने को कहा जा रहा है। यात्रा को भव्य बनाने के लिए आतिशबाजी करने के भी निर्देश दिए है। एकात्म यात्री के नोडल अधिकारी के अलावा नेतृत्वकर्ता संघ के लिए लाइजनिंग ऑफिसर भी नियुक्त किए जा रहे है। इस यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर बैनर गांव-गांव में लगाए गए है। गांव-गांव में निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे है। यात्रा के प्रति आकर्षित करने के लिए स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही है। भाजपा भी सम्मेलन एवं एकात्म यात्रा को सफल बनाने के लिए सुनियोजित तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसान शामिल कराने के प्रयास किए जा रहे है।
जिले में १०-११ व १४-१५ को रहेगी एकात्म यात्रा
जिले में १० जनवरी की सुबह १० बजे उज्जैन से आईएकात्म यात्रा मंदसौर जिले में प्रवेश करेगी। आक्या में यात्रा का स्वागत होगा। बाद में दोपहर १२ बजे दलौदा में कलश यात्रा निकाली जाएगी। यहां धर्मसभा भी होगी और वृहद किसान सम्मेलन भी। मंदसौर में अपराह्न तीन बजे यात्रा आएगी। यहां भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। सांय छह बजे उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में धर्मसभा होगी। ११ जनवरी को किसान आंदोलन के केंद्र पिपलियामंडी में कलश यात्रा एवं धर्मसभा, दोपहर १२ बजे नारायणगढ़ में कलश यात्रा, दोपहर दो बजे मल्हारगढ़ में कलश यात्रा निकलेगी। १४ जनवरी की शाम को छह बजे भानपुरा में कलश यात्रा व धर्मसभा होगी।१५ जनवरी को सुबह १० बजे गरोठ में कलश यात्रा व धर्मसभा होगी। १२ बजे शामगढ़ मेें व दोपहर दो बजे सुवासरा में कलश यात्रा निकलेगी। सांय पांच बजे सीतामऊ में कलश यात्रा के साथ धर्मसभा होगी।
कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि आदि शंकराचार्य से संबंधित एकात्म यात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर प्रशासन समुचित तैयारी कर रहा है।जिले में पहला कार्यक्रम दलौदा में होगा। यहां किसान सम्मेलन भी होगा। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भावांतर योजना के तहत करीब २१ हजार ३४८ किसानों से अधिक किसानों २५ करोड़ ७२ लाख ७१ हजार ४५४ रूपए के चेक भी वितरीत करेगें।
०००००००००००००००
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.