मंदसौर

कलेक्टर ने शक्करखेड़ी व सुठी गांव में खेतों पर पहुंच जानी फसलों की स्थिति – नुकसानी पर किसानों को मदद का आश्वासन

कलेक्टर ने शक्करखेड़ी व सुठी गांव में खेतों पर पहुंच जानी फसलों की स्थिति – नुकसानी पर किसानों को मदद का आश्वासन

मंदसौरAug 31, 2019 / 11:45 am

Nilesh Trivedi

कलेक्टर ने शक्करखेड़ी व सुठी गांव में खेतों पर पहुंच जानी फसलों की स्थिति – नुकसानी पर किसानों को मदद का आश्वासन


मंदसौर.
कलेक्टर मनोज पुष्प ने शुक्रवार को सीतामऊ तहसील की शक्करखेड़ी व सुठी गांव में खेतों पर पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी के खेतों का सर्वे होगा और जो नुकसान हुआ। उसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे। इस दौरान गांव के किसानों ने तुमबड्ड नदी पर डेम बनाने की बात कही। जिससे 12 गांव के किसानों को लाभ होगा। इस पर कलेक्टर द्वारा कहा गया कि इस संबंध में जल संसाधन विभाग से चर्चा कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक हरदीप सिंह डंग द्वारा स्थानीय समस्याओं एवं किसानों की शिकायत से भी अवगत कराया गया। कलेक्टर ने किसानों से फसल चक्र अपनाने की बात कही।
सुठी व भूखी बुजुर्ग गांव का किया दौरा
फोटो एमएन ३११५
कलेक्टर ने गांव सुठी एवं भूखी बुजुर्ग का दौरा किया। गांव में नालियों की साफ.-सफाई न होने, गंदगी होने के संबंध में ग्रामीण लोगों को सफाई रखने की निर्देश दिए। गांव सुठी में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप चलने एवं पानी की टंकी समय पर साफ हो इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए। स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्थाके लिए विभाग को स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए। ऐसे मकान जहां पर बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण घरों में पानी घुस गया था। उनको भी देखा एवं सहायता का आश्वासन दिया। सुखी भूखी मार्ग पर रोड पर नाले का निर्माण नहीं होने से खेतों में पानी घुस रहा था। इस पर उन्होंने पाइप डालने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए।
गांव बेटीखेड़ी की गोकुल गौशाला की सुनी समस्या
कलेक्टर द्वारा गांव बेटीखेड़ी की गोकुल गौशाला का निरीक्षण किया एवं वहां पर गायों के मरने के बाद उनके शमशान की जगह उपलब्ध नहीं होने के संबंध में गौशाला प्रबंधक द्वारा अवगत कराया। इस पर कलेक्टर द्वारा एसडीएम एवं तहसीलदार को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान गांव के लोगों के द्वारा बिजली का बिल अधिक आने के बारे में कलेक्टर से शिकायत की। एवं सोयाबीन फसलों में जो नुकसान हुआ है उसके संबंध में भी बताया गया। कलेक्टर ने गिड़ नदी की पुलिया का किया निरीक्षण
फोटो एमएन ३११४
कलेक्टर ने गिड़ नदी पर स्थित फतेहगढ़ पुलिया का औचक निरीक्षण किया गया। बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण इस पुलिया की रेलिंग पूरी तरह से टूट चुकी हैं। इसके संबंध में विधायक हरदीपसिंह द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी विभाग को रेलिंग लगाने के निर्देश प्रदान किए। इस पुलिया पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती हैं।
… .
कयामपुर रोड का किया निरीक्षण, किसानों की सुनी समस्या
फोटो एमएन ३१०१ ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कलेक्टर।
खेताखेडा.
जिले में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का कलेक्टर मनोज पुष्प व विधायक हरदीपसिंह डंग ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कयामपुर मार्ग का भी निरीक्षण किया। बिशनिया चौपाटी पर बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के किसान लोग उपस्थित थे। अपने हाथों में अफलन हुई सोयाबीन की फसल को दिखाया गया और उचित मुआवजे की मांग की गई। इसके बाद खेताखेडा खाल की पुल का भी निरीक्षण किया। जो पुल पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। खेताखेडा चौपाटी पर भी आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान आए और कलेक्टर को अपनी खराब हुई फसल को दिखाया गया। कलेक्टर द्वारा सभी किसानों को आश्वासन दिया। जल्द से जल्द सभी किसानों का समस्या का समाधान किया। खेताखेड़ा में हाईस्कूल की भी मांग की गई। खेताखेड़ा आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा अपने बच्चे को पढ़ाई के लिए बसई और बिशनिया भेजना पड़ता है। विद्यार्थियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Home / Mandsaur / कलेक्टर ने शक्करखेड़ी व सुठी गांव में खेतों पर पहुंच जानी फसलों की स्थिति – नुकसानी पर किसानों को मदद का आश्वासन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.