scriptकलेक्टर बोले भोजनशाला में आधार कार्ड लागू करने की नहीं योजना, सोशल मीडिया पर भी जारी किया संदेश | Collector says plan not to implement Aadhaar card in the food hall, me | Patrika News
मंदसौर

कलेक्टर बोले भोजनशाला में आधार कार्ड लागू करने की नहीं योजना, सोशल मीडिया पर भी जारी किया संदेश

कलेक्टर बोले भोजनशाला में आधार कार्ड लागू करने की नहीं योजना, सोशल मीडिया पर भी जारी किया संदेश

मंदसौरAug 30, 2019 / 11:34 am

Nilesh Trivedi

कलेक्टर बोले भोजनशाला में आधार कार्ड लागू करने की नहीं योजना, सोशल मीडिया पर भी जारी किया संदेश

कलेक्टर बोले भोजनशाला में आधार कार्ड लागू करने की नहीं योजना, सोशल मीडिया पर भी जारी किया संदेश

मंदसौर.
कलेक्टर मनोज पुष्प गुरुवार को सुबह पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र में संचालित भोजनशाला पहुंचे। जहां उन्होंने आने वाले भक्तों को भोजन परासते हुए भोजन कराया। इसके बाद उन्होंने भोजनशाला का एसडीएम सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यहां उन्होंने कहा कि भोजनशाला की शुरुआत करने के साथ प्रारंभिक प्रयास किया है। इसमें आधार कार्ड जरुरी करने जैसी कोई योजना नहीं है और न हीं इसे अभी लागू किया गया है। कलेक्टर ने यह संदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल करते हुए दिया है। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि भोजनशाला में भोजन के लिए आने वाले के लिए आधार कार्ड जैसा कोई विषय अब तक किसी भी बैठक में नहीं आया है और न हीं इस पर चर्चा की गई। इस प्रकार की कोई जानकारी मेरे पास नहीं है।

कलेक्टर ने खुद कराया भोजन
भोजनशाला में पहुंचे कलेक्टर ने पशुपतिनाथ मंदिर में बाहर से आए हुए भक्तजनों को अपने हाथों से भोजन कराया। उन्होंने कहा कि यह कार्य बहुत ही सराहनीय कार्य है। इसके लिए शहर के सभी लोगों को जुडऩा चाहिए। निशुल्क भोजन के लिए किसी प्रकार के आधार कार्ड एवं डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी दस्तावेज के आकर निशुल्क भोजन कर सकता है। दरअसल, प्रबंध समिति के सदस्य बाहर के भक्तों के लिए चलाई इस भोजनशाला में स्थानीय लोगों के आने के कारण दस्तावेज रखने की व्यवस्था की बात कर रहे थे। इसी कारण भोजनशाला में इस व्यवस्था की बात चली तो इस पर कलेक्टर ने विराम लगा दिया। इस दौरान कलेक्टर के साथ एसडीएम अंकिता प्रजापति, प्रबंध समिति के सदस्य व अन्य मौजूद थे।

कलेक्टर ने संस्कृत विद्यालय में बटुकों का किया सम्मान
मंदसौर.
कलेक्टर मनोज पुष्प ने गुरुवार को पशुपतिनाथ मंदिर द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालय के बटुको का सम्मान कर प्रमाण पत्र प्रदान किए। संस्कृत विद्यालय में बटुकों की शिक्षा का कार्य चलता है। ऐसे बटुक जो विद्यालय की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए थे। उनको प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया। इस दौरान संस्कृत विद्यालय के लिए निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय के मैदान में जो पानी भरा है। वहां पर मिट्टी डालकर उसको तुरंत ऊंचा किया जाए। साथ ही साफ -सफाई की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा पढऩे वालों की संख्या अब दिनों दिन कम होती जा रही हैं। साथ ही संस्कृत भाषा के क्षेत्र में बहुत रोजगार की संभावनाएं हैं। कलेक्टर के साथ एसडीएम अंकिता प्रजापति मौजूद थी।

Home / Mandsaur / कलेक्टर बोले भोजनशाला में आधार कार्ड लागू करने की नहीं योजना, सोशल मीडिया पर भी जारी किया संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो