scriptअफीम नीति के विरोध के नाम कांग्रेस नेताओं का शक्ति प्रदर्शन | Congress leaders demonstrate power in protest against opium policy | Patrika News

अफीम नीति के विरोध के नाम कांग्रेस नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

locationमंदसौरPublished: Oct 13, 2019 11:26:35 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

अफीम नीति के विरोध के नाम कांग्रेस नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

अफीम नीति के विरोध के नाम कांग्रेस नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

अफीम नीति के विरोध के नाम कांग्रेस नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

मंदसौर.
नई अफीम नीति के विरोध के नाम पर कांग्रेस नेताओं द्वारा मंदसौर में शक्ति प्रदर्शन की तैयारियंा की जा रही है। मल्हारगढ़ विधानसभा के दो कांग्रेस नेता अलग-अलग गुट में अलग-अलग दिन एक ही मुद्दे को लेकर रैली, अफीम कार्यालय का घेराव व नई नीति का विरोध करते हुए प्रदर्शन करेंगे।
मल्हारगढ़ विधानसभा के श्यामलाल जोगचन्द्र अपने समर्थको के साथ १४ अक्टूबर तो १५ अक्टूबर को परशुराम सिसौदिया अपने समर्थको के साथ मंदसौर में प्रदर्शन करेंगे। विधानसभा चुनाव के समय से दोनों नेताओं की खुलकर गुटबाजी कई मौको पर सामने आई है।
अफीम नीति के नाम प दोनों नेताओं के इस प्रदर्शन को राजनीति गलियारों में वर्चस्व के साथ शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। १४ व १५ अक्टूबर को होने वाले दोनों नेताओं के इस शक्ति प्रदर्शन को लेकर जिले में कांगे्रस के खेमे में राजनीतिक सरगर्मिया तेज हो गई है।
रैली निकालकर अफीम कार्यालय पहुंचकर करेंगे घेराव
कांग्रेस नेता श्यामलाल जोगचन्द्र ने बताया कि १४ अक्टूबर को अफीम किसानों के हक में प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अफीम नीति का विरोध किया जाएगा। औसत आधार पर पट्टे देने का नियम बंद करने के अलावा पट्टे जो कटने की श्रेणी में आ रहे है, उन्हें वापस जारी करने की मांग भी जाएगी। इसी को लेकर सोमवार को सुबह 11 बजे गांधी चौराहा से रैली निकालकर जिला अफीम अधिकारी कार्यालय पहुंचकर घेराव किया जाएगा। वहीं १५ अक्टूबर को कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया के नेतृत्व में घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा और अफीम काश्तकारों की विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो