scriptकुए में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने की जांच शुरु | Dead body of a person found in a well, police started investigation | Patrika News

कुए में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने की जांच शुरु

locationमंदसौरPublished: Oct 22, 2019 04:28:50 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

कुए में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने की जांच शुरु

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर
अफजलपुर थानाक्षेत्र के गांव झिरकन में एक ५५ वर्षीय व्यक्ति का शव सोमवार को मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव झिरकन मेंं खेत मालिक लक्ष्मीनारायण कुए पर गया और देखा तो एक व्यक्ति का शव कुए में तैर रहा थ। पुलिस को सूचना दी। अफजलपुर थाना प्रभारी लाल सिंह परमार मौके मय दल के साथ पहुंचे। और शव को ग्रामीणों की मदद से निकाला। मृतक की शिनाख्त नानूराम पिता शीतल उम्र 55 वर्ष निवासी झिरकन के रूप में हुई। मृतक शराब का आदी था। गांव के पास ही खेत पर झोपड़ी में रहता था। मृतक का लड़का चोरी के मामले में फरार है। अफजलपुर पुलिस द्वारा बताया गया है कि लाश तीन-चार दिन पुरानी है। कुए के पास एक बाल्टी पड़ी हुई थी चोट के कोई निशान नहीं थे। हो सकता है नशे की हालत में पानी पीने के लिए गया होगा और पैर फिसलने से गिर गया।
०००००००००
शिक्षकों ने कलेक्टर से की प्राचार्य की शिकायत
मंदसौर.
शासकीय हाईस्कूल आक्या उमाहेड़ा के शिक्षकों ने प्राचार्य रामङ्क्षसह गिरवाल की शिकायत कलेक्टर मनोज पुष्प को की है। शिकायत में शिक्षक धीरज सोनी, राजेश जैन अनिल जैन और पंकज जैन ने बताया कि प्राचार्य शिक्षकों के साथ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते है। छोटी-छोटी बातों को लेकर हमें अपमानित करते है। विद्यार्थियों के सामने ही जलील करते है। बेवजह की बात को लेकर हमकों परेशान किया जाता है। इस शिकायत में प्राचार्य पर आरोप लगाया कि एसएमडीसी के बिना अनुमोदन के राशि का आहरण प्राचार्य द्वारा किया जाता है। शिक्षकों को नियम के विपरीत कार्य करने के लिए प्राचार्य द्वारा कहा जाता है। हमारे खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखवाने की भी प्राचार्य द्वारा कहा जाता है। इस संबंध में प्राचार्य रामङ्क्षसह गिरवाल से बात करना चाही लेकिन उन्होंने मोबाइल अटेंड नहीं किया।

ट्रेंडिंग वीडियो