scriptDelhi-Mumbai Expressway has started, the journey will be completed in 12 hours | अब 22 घंटे नहीं, मात्र 12 घंटे में पूरा होगा दिल्ली-मुंबई का सफर, शुरु हो गया Delhi-Mumbai Expressway | Patrika News

अब 22 घंटे नहीं, मात्र 12 घंटे में पूरा होगा दिल्ली-मुंबई का सफर, शुरु हो गया Delhi-Mumbai Expressway

locationमंदसौरPublished: Sep 20, 2023 11:56:09 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

-मप्र के पहले एक्सप्रेस-वे पर 7 टोल, आज से गाड़ियों की रफ्तार
-दोपहिया वाहनों को प्रवेश नहीं, सुरक्षा के लिए लगेंगे एसआइएसएफ डिवाइस

gettyimages-1314199768-170667a.jpg
Delhi-Mumbai Expressway

मंदसौर। देश के पहले कॉरिडोर दिल्ली-मुंबई आठ लेन के एक्सप्रेस-वे पर आज से गाड़ियां दौड़ेंगी। 1380 किमी लंबे इस हाईवे एनई-4 पर अभी सिर्फ मध्यप्रदेश सीमा में 244.5 किमी लंबे मार्ग पर ही गाड़ियां चलेंगी। यह हिस्सा मंदसौर के नीमथुर भानपुरा से गरोठ के रास्ते, रतलाम और झाबुआ के थांदला तक है। अभी नीमथुर भानपुरा से थांदला की दूरी 290 किमी है। यह दूरी 6.56 घंटे में तय होती है। एक्सप्रेस-वे पर यह दूरी 55 किमी घटकर 244.5 किमी रह गई। अब सफर भी 3.30 घंटे (210 मिनट) में तय होगी। दिल्ली से मुंबई का सफर भी 12-13 घंटे में होगा। अभी 22 घंटे तक लगते हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.