scriptदीपावली का इन राशियों पर रहेगा यह प्रभाव | dipawli news | Patrika News

दीपावली का इन राशियों पर रहेगा यह प्रभाव

locationमंदसौरPublished: Oct 22, 2019 11:23:06 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

दीपावली का इन राशियों पर रहेगा यह प्रभाव

दीपावली का इन राशियों पर रहेगा यह प्रभाव

दीपावली का इन राशियों पर रहेगा यह प्रभाव


मंदसौर.

मेष- कार्य रुके हुए थे, वे पूरे होने लगेंगे, व्यापार, नौकरी में लाभ प्राप्त होगा, इष्ट मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्न होगा। समय की अनुकूलता का लाभ ले।
वृष- पराक्रम में वृद्धि जिस भी कार्य में आपके पराक्रम के बल पर सफलता मिलनी होगी। धैर्य रखना अति आवश्यक है। लेन-देन के मामलों में भी सतर्कता जरूरी है। सुकून प्राप्त होगा। मन पर दबाव कम रहेगा।
मिथुन- धनआगमन अथवा धन आने के मार्ग की रुकावटों दूर होगी। मान-प्रतिष्ठा एवं कार्य कुशलता से संतोष प्रदान करेगा।
कर्क- नए कार्यों को क्रियान्वित करने का योग है। धन लाभ, आशानुकूल सफलता, लाभदायक योजना की प्राप्ति, इष्ट मित्रों का सहयोग आपके मनोबल को ऊंचा रखेगा। अनुकूल समय का लाभ अवश्य उठाएं।
सिंह- खर्च सोच-विचार कर ही करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। प्रयास और प्रयत्न की सार्थकता के बावजूद महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब हो सकता है। धन का लाभ होने से लंबित समस्याएं दूर होंगी। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। परिवार की समस्याएं सुलझेंगी।
कन्या- इष्ट मित्रों के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। विचाराधीन योजनाओं को क्रियान्वित करने का प्रयास करें। व्यवसायिक क्षमता का विस्तार होगा। प्रतिकूल परिस्थिति आएगी जिसका मुकाबला करना ही आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
तुला-. तेजी से आपके कार्य बनेंगे। समय आपके साथ है। क्रियान्वित किए सभी कार्य सफलता प्रदान करेंगे। नई योजनाएं फलीभूत होंगी। लेन-देन के मामले में सतर्कता रखनी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
वृश्चिक- खुशियों की सौगात, भाग्य का आपको भरपूर साथ प्राप्त होगा। कार्यों में सफलताए मन में उत्साह, धन का लाभ, आय के नवीन साधन, रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। इससे आपके कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को नौकरी में पदोन्नति, व्यापारियों को व्यापार में लाभ, समीप दूर की यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
धनु- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। मन भटकेगा नहीं और कार्यों को पूर्ण करने में लगेगा। लाभ अवश्य प्रदान होगा।
मकर- शुभ कार्यों में रुकावट कार्य की प्रबलता रहेगी तथा भाग्य का साथ भी प्राप्त होगा। शारीरिक शिथिलता एवं मानसिक उलझनों से बचना ही आपके लिए अच्छा होगा। सुखद, कुछ खास मिलेगा।
कुम्भ- मिश्रित फल लाभ की आशाएं बलवती रहेंगी। शत्रुओं और रोगों से छुटकारा मिलेगा। मनोरंजन कार्यों में समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा में सावधानी रखे।
मीन- पारिवारिक दृष्टिकोण से अति उत्तम रहेगा। दूर समीप की यात्राओं का योग बन रहा है जो लाभ प्रदान करेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बिगड़े कार्य बनेंगे। सोचे हुए कार्य संपन्न होंगे। शत्रु निर्बल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। सुख.समृद्धि के साधन बढ़ेंगे। मान-प्रतिष्ठा एवं कार्य कुशलता से संतोष प्राप्त होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो