scriptअतिवृष्टि से फसलो में हुई अफलन की स्थिति निर्मित, काटने को मजबूर हुए किसान | Due to excessive rainfall, crop situation in crop created, farmers for | Patrika News

अतिवृष्टि से फसलो में हुई अफलन की स्थिति निर्मित, काटने को मजबूर हुए किसान

locationमंदसौरPublished: Aug 30, 2019 11:56:13 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

अतिवृष्टि से फसलो में हुई अफलन की स्थिति निर्मित, काटने को मजबूर हुए किसान

अतिवृष्टि से फसलो में हुई अफलन की स्थिति निर्मित, काटने को मजबूर हुए किसान

अतिवृष्टि से फसलो में हुई अफलन की स्थिति निर्मित, काटने को मजबूर हुए किसान

मंदसौर.
क्षेत्र में बोवनी के बाद लगातार हो रही बारिश व अतिवृष्टि के कारण किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में कई जगह सोयाबीन की फसल में अफलन की स्थिति निर्मित हुई है। इसके कारण कई किसान अपनी फसल को काटने पर मजबूर हो गए है। वहीं दूसरी ओर अभी तक शासन से अतिवृष्टि से नुकसान के बाद भी सर्वे शुरु नहीं किया गया है। जहां वर्तमान में खेतों में खड़ी फसलें ना होने का अनुमान लग रहा है। वहीं दूसरी और आगामी फसलों के लिए खाद बीज सहित अन्य व्यवस्था करना किसानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। गरोठ के किसान प्रकाश भगत के अनुसार कई किसान सोयाबीन फसल में फलियां नहीं आने के कारण खेतों में खड़ी फसलों को काटने में लग गए हैं।
विधायक ने की मुआवजे की मांग
वहीं दूसरी और अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआयना करने गुरुवार को क्षेत्र के कुछ ग्रामों में पहुंचे विधायक देवीलाल धाकड़ ने शासन से शीघ्र से शीघ्र नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की। वहीं विधायक द्वारा बिना प्रशासनिक अधिकारियों के ग्रामो में फसलों का मुआयना करने के लिए पहुंचने पर विपक्ष ने राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ता मुकेश पाटीदार ने बताया कि विधायक को प्रशासनिक अधिकारी को साथ ले जाकर फसलों का मुआयना करना था ना की राजनीति करने के लिए अकेले दौरा करना था। विधायक देवीलाल धाकड़ ने देथली बुजुर्ग में सड़क के पास खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने शोभाराम जाटव के खेत में घूमकर सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। विधायक के साथ मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेश सेठिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौधरी साथ में थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो