महाराष्ट्र में संतरे की कमी से जिले के किसानों को मिले बूस्टर डोज से बाजार 100 करोड़ के पार
महाराष्ट्र में संतरे की कमी से जिले के किसानों को मिले बूस्टर डोज से बाजार 100 करोड़ के पार
मंदसौर
Published: March 21, 2022 12:12:09 pm
मंदसौर.
महाराष्ट्र में इस बार संतरे का उत्पादन बहुत कम हुआ है। जो इस बार जिले में संतरा उत्पादन किसानों के लिए बूस्टर डोज वाला साबित हो रहा है। जिले में संतरे को महाराष्ट्र में संतरा उत्पादन प्रभावित होने से बाजार को मिले बूस्टर डोज से व्यापार १०० करोड़ के पार हो गया है। बारिश की लंबी खेंच ने भी संतरे को लाभ दिया है। जिले में गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में संतरे का व्यापार इन दिनों करोड़ों में हो रहा है। जिले का संतरा पूरे देशभर में जा रहा है। व्यापार भी १०० करोड़ के पार हो गया है। किसानों के संतरे के बगीचे सीधे करोड़ों में सौदे हो रहे है। और जिले के संतरे की अचानक से मांग प्रदेशभर के बाजार में बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार जिले में १९ हजार २३३ हैक्टेयर में फलों की खेती होती है। इसमें संतरे की खेती ही सबसे अधिक होती है। जिले में गरोठ क्षेत्र में संतरे की खेती सबसे अधिक होती है। किसानों की मानें तो पहले भाव इतने अच्छे नहीं थे लेकिन इस बार संतरे के भाव जिले में अच्छे हो गए है। इससे किसानों को आय भी संतरे की खेती से अच्छी हो रही है और संतरा किसानों के लिए लाभ की खेती वाला साबित हो रहा है। संतरे के किसान सुधीर पाटीदार ने बताया कि इस बार संतरा अच्छा हुआ है और दाम भी अच्छे हो रहे है।

पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर