scriptपीजी कॉलेज में जिले की चारों विधानसभा के लिए वितरित हुई सामग्री | election 2019 loksbha mandsaur | Patrika News

पीजी कॉलेज में जिले की चारों विधानसभा के लिए वितरित हुई सामग्री

locationमंदसौरPublished: May 18, 2019 09:42:44 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

पीजी कॉलेज में जिले की चारों विधानसभा के लिए वितरित हुई सामग्री

patrika

पीजी कॉलेज में जिले की चारों विधानसभा के लिए वितरित हुई सामग्री

मंदसौर.

जिला मुख्यालय पर वाहनों की ट्रेकिंग के लिए बनाया कंट्रोल
मतदान संपन्न कराने के लिए जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी महाविद्यालय परिसर से सुबह 6 बजे से सामग्री वितरण हुआ। इस बार मतदान दलों और ईवीएम मशीलों को लाने ले जाने के लिए लगाए गए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया। इन वाहनों की कंट्रोलिंग के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल बनाया गया है।
मंदसौर संसदीय क्षेत्र के साढ़े १७ लाख मतदाता आज अपना सांसद चुनने के लिए रविवार को मतदान करेंगे। जिले की चारों विधानसभाओं के लिए मतदान दलों को को पीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रुम पर सामग्री दी गई। जहां से जीपीएस लगी बसों के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया। दोपहर १२ बजे तक कॉलेज परिसर में कर्मचारियों का मेला लगा रहा। गर्मी के इस दौर में मतदाताओं से लेकर मतदान दल को परेशानी न हो। इसके लिए टेंट लेकन मेडिकल की व्यवस्था की गई है तो गर्मी में ईवीएम भी परेशान न करें। इसके लिए केंद्रों पर कूलर ठंडक देने का काम करेंगे। करीब ५ हजार मतदान कर्मी और ३ हजार सुरक्षा जवानों के साथ १० हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी रविवार को मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए तैनात रहेंगे।

सुवासरा में सबसे अधिक तो जावद में सबसे कम मतदाता
मंदसौर संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 58 हजार 246 मतदाता है। इनमें से 899128 पुरूष, 859084 महिला व 34 अन्य मतदाता शामिल है। इसमें जावरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 14 हजार 660 मतदाता है। मंदसौर विधानसभा में कुल 2 लाख 52 हजार 176 मतदाता है। मल्हारगढ विधानसभा में 2 लाख 29 हजार 732 मतदाता है। सुवासरा विधानसभा में 2 लाख 56 हजार 531 मतदाता है। गरोठ विधानसभा में 2 लाख 32 हजार 048 मतदाता है। मनासा विधानसभामें 1 लाख 85 हजार 688 मतदाता है। जावद विधानसभा में 1 लाख 70 हजार 037 मतदाता है। तो नीमच विधानसभा में २ लाख १७ हजार३७४ मतदाता है। वहीं पूरे संसदीय क्षेत्र में २१५७ मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें जावरा में 275, मंदसौर में 285, मल्हारगढ में 275, सुवासरा में 303, गरोठ में 278, मनासा में 248, नीमच में 277, जावद में 216 मतदान केंद्र है।

6 बजे मॉकपोल, 7 बजे शुरु होगा मतदान शाम 6 बजे तक होगा
रविवार को सुबह सभी मतदान केंद्रों पर मॉकपोल होगा। इसके बाद ७ बजे मतदान शुरु होगा। जो शाम ६ बजे तक चलेगा। रविवार को होने वाले मतदान को लेकर शनिवार को जिले के सभी ११२१ मतदान केंद्रों पर मतदान दल दोपहर में पहुंचे। गरोठ-भानपुरा क्षेत्र में मतदान दल शाम होते-होते पहुंचे। जहां उन्होंने रविवार को होने वाले मतदान के पूर्व की सभी तैयारियां की। मतदान को लेकर जिले में बनाए गए सभी 116 सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

पीडब्ल्यूडी मतदाता 11734 तो ५० नारी शक्ति केंद्र
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में 11 हजार 734 पीडब्ल्यूडी मतदाता हैं। मंदसौर में 3012, मल्हारगढ़ में 2993, सुवासरा में 3199 एवं गरोठ में 2530 पीडब्ल्यूडी मतदाता हैं। तो वहीं ५० मतदान केंद्रों को नारी शक्ति केंद्र के रुप में बनाया गया है। इसमें पूरे मतदान दल में सभी कर्मचारी महिलाएं ही शामिल रहेंगी। मंदसौर में 20, मल्हारगढ़ में 10, सुवासरा में 10 एवं गरोठ में 10 मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारियों द्वारा मतदान कराया जाएगा।

जिले में आदर्श, सुगम्य एवं क्यू लेस मतदान केंद्र 48
जिले में 40 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें विधानसभा क्षेत्र मंदसौर में 10, मल्हारगढ़ विधानसभा में 10, सुवासरा विधानसभा में 10 एवं गरोठ विधानसभा में 10 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1-1 सुगम्य एवं क्यू लेस मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


२२८ क्रिटिकल केंद्र, कड़े इंतजामों के कारण अब तक नहीं हुआ विवाद
जिले में २२८ मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में रखे गए है। लेकिन यहां लगने वाले अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी कैमरें से लेकर वेब कैमरों के अलावा अन्य इंतजामों के कारण इन केंद्रों पर पिछले चुनावों के दौरान कभी विवाद जैसी स्थिति निर्मित नहीं हुई।

आज भी रहेगा 42 पर तापमान
पिछले दो दिनों से तापमान ४३ डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार संभावना बताई जा रही है कि मतदान के दिन भी रविवार को ४२ पार ही तापमान रहेगा। ऐसे में यह भी उम्मीद बताई जा रही है कि सुबह व शाम के समय मतदान अधिक होगा और दोपहर में कम।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो