script35 घंटे बाद भी कुए में नहीं मिला युवक | Even after 35 hours, the young man was not found in the well | Patrika News

35 घंटे बाद भी कुए में नहीं मिला युवक

locationमंदसौरPublished: Sep 04, 2019 04:25:35 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

35 घंटे बाद भी कुए में नहीं मिला युवक

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर
ग्राम रिछा में दो युवक मंगलवार की सुबह पशुओं का चारा लेने के लिए कुए पर गए थे। यहां पर दोनों युवक कुए की पाल पर आपस में बात कर रहे थे कि अचानक पाल धस गई। जिससे दोनों युवक कुए में जा गिरे। एक युवक को तैरना आता था तो वह बाहर निकल गया और एक युवक अंदर ही रह गए। दूसरे युवक को बाहर निकालने के लिए करीब १२ घंटे से रेस्क्यू प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। लेकिन अभी तक युवक को कुए से बाहर नहीं निकाल पाए।
जानकारी अनुसार रिछा निवासी शंभु लाल पिता चेनराम मेघवाल 32वर्ष एवं सुरेंद्र सिंह पिता औंकार सिंह उम्र 35 वर्ष दोनो का खेत पास पास में ही है। दोनों युवक खेत से रोजाना की तरह पशुओं का चारा लेने के लिए सुबह सात बजे खेत पर गए थे। चारा काटने के दौरान शंभु की नजर कुए पर पड़ी तो देखा कि कुए का पानी गंदा हो रहा है। उसने सोचा की कोई जानवर तो नहीं गिर गया। शंभु ने सुरेंद्र ङ्क्षसह को आवाज देकर बुलाया। और दोनों कुए की पाल पर आपस में बात कर रहे थे कि कुए की पाल धस गई। सुरेंद्र सिंह तैर के बाहर आया। शंभु दिवार की वजह से पानी में चला गया। शंभु को तैरना नहीं आता था। एक अन्य किसान जो चारा काट रहा था। उसे पता लगा तो उसने गांव वालों और परिजनों को बताया। उसके बाद नारायणगढ़ थाने पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। और कुए का पानी बाहर निकालने का काम शुरु किया गया। सूचना पर एसडीएम रोशनी पाटीदार, विधायक जगदीश देवड़ा, कंाग्रेस नेता श्यामलाल जोकचंद्र मौके पर पहुंचे। यहां पर रात करीब आठ बजे तक पोखलेन मशीन सहित अन्य साधनों से रेस्क्यू किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुआ पक्का है। लाल मिट्टी होने के कारण कुआ धस गया। तहसीलदार मुकेश सोनी ने बताया कि कुए के पानी को बाहर निकाला जा रहा है। युवक को कुए से बाहर निकालने के लिए हर संभव कार्य किया जार हा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो