scriptपूर्व मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री में छिड़ा ट्वीट वार, उठाया सवाल तो दिया जवाब | Former Chief Minister and Environment Minister tweeted a war, the ques | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री में छिड़ा ट्वीट वार, उठाया सवाल तो दिया जवाब

locationमंदसौरPublished: May 10, 2022 06:27:26 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

-मेला विवाद सीएमओ के निलंबन के बाद नायब तहसीलदार ने लिया चार्ज

mandsaur news

mandsaur news


शामगढ़.
नगर परिषद द्वारा आयोजित किए गए मां महिषासुर मदर्नी पशु मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर अश्लील नृत्य के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग में ट्वीट वार छिड़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विकास यादव के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा के चाल चरित्र व चेहरे में रम गए है। सरदार साहब! मातारानी के दरबार में यह अश£ील नृत्य क्या यही भाजपा का ङ्क्षहदुत्व है। शर्म करो। इस ट्वीट पर पर्यावरण मंत्री हरदीप ङ्क्षसह डंग ने पूर्व मुख्यमंत्री को ट्वीट करते हुए लिखा कि चरित्र बेदाग है। और चाल में इतनी तेजी की तुरंत सीएमओ पर निलंबन की कार्रवाई हुई। वैसे ओसामा को जी और हाफिज सईद को साहब कहने वाले हमें ङ्क्षहदुत्व का पाठ ना ही पढ़ाए तो बेहतर होगा।
गौरतलब है कि इस विवाद में सीएमओ नासीर अली खान के निलंबन के बाद मंगलवार को नायब तहसीलदार प्रतिभा भाबोर ने नगर परिषद पहुंचकर सीएमओ का चार्ज लिया। आठ दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक मेले में हुए विवाद के बाद कार्रवाई के बाद मेले में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी समीक्षा की गई। मेले में अश्लील नृत्य को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा-कांगे्रस की आपत्ति से मामले ने तूल पकड़ा था और शाम को कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग ने सोशल मीडिया पर सीएमओ के निलंबन की जानकारी दी थी। इसके बाद डंग ने सीएमओ पर कार्रवाई के लिए विभागीय मंत्री को लिखे पत्र और सीएमओ के निलंबन आदेश की प्रतिया भी वायरल की थी।
……
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो