script12 फीट का चार क्विंटल वजनी मगरमच्छ गांव में घुसा, मची अफरा-तफरी | Four quintals weighing 12 feet entered the crocodile village, there wa | Patrika News

12 फीट का चार क्विंटल वजनी मगरमच्छ गांव में घुसा, मची अफरा-तफरी

locationमंदसौरPublished: Aug 28, 2019 10:13:35 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

12 फीट का चार क्विंटल वजनी मगरमच्छ गांव में घुसा, मची अफरा-तफरी

12 फीट का चार क्विंटल वजनी मगरमच्छ गांव में घुसा, मची अफरा-तफरी

12 फीट का चार क्विंटल वजनी मगरमच्छ गांव में घुसा, मची अफरा-तफरी

मंदसौर.
क्षेत्र के गांव अड़मालिया में बीती रात को मगरमच्छ घुस गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग के अमला सुबह मगर को पकडऩे पहुंचा। मगर को पकडऩे के दौरान जमा भीड़ के बीच मगर ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया तो अफरा-तफरी मच गई। मशक्कत के बाद अमला मगर को पकडऩे में सफल रहा। रात को मगर दिखने के बाद सुबह जब तक अमला पहुंचता तब तक ग्रामीणों ने रातभर जागकर पहरा दिया। १२ फीट लंबी इसे मगरमच्छ का वजन भी ४ क्विंटल से अधिक बताया गया।
जानकारी अनुसार गांव अड़मालिया में मंगलवार रात्री 12.30 मिनट पर तालाब में से निकलकर मगरमच्छ गांव में घुस गया। गांव के एक व्यक्ति ने देखा तो गांव में अन्य लोगों को सूचना दी। रात1 १.३० बजे ग्रामीणों ने नारायगढ पुलिस को सूचना दी। लेकिन बारिश के चलते चारो ओर पूलिया पर पानी होने कि वजह से समय पर कोई नहीं पहुंच पाया। बुधवार सुबह 7 बजे नारायगढ पूलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेक्यु कर पकडऩे का काम शुरू किया। करीब 40 मिनट में काबू पाया जा सका। इस दौरान मगरमच्द ने दो लोगों पर हमला भी किया, लेकिन वह बच निकलें।
गांव के पुखराज धनगर, कारूलाल, कमल, विजय, वरदीचंद्र ने बताया कि मंगलवार रात में जब मगर दिखा तब जोरदार बारिश हो रही थी। मगरमच्छ को देखने के बाद ग्रामीणों ने रातभर जागकर पहरा दिया। मगरमच्छ को रस्सी से बांधने के बाद जाल डाल रहे थे मगरमच्छ छुट गया और भीड़ की और हमला कर दिया। जिसे देख ग्रामीण भाग खड़े हुए। ग्रामिणों ने बताया की बारिश के चलते मगरमच्छ आए दिन दिख रहे है, लेकिन यह अब तक का सबसे बड़ा मगर गांव में देखा गया।
….

ट्रेंडिंग वीडियो