scriptशुभ मुर्हुत में विराजें गणपति, शुरु हुई आराधना | Ganapati seated in auspicious time, worship started | Patrika News
मंदसौर

शुभ मुर्हुत में विराजें गणपति, शुरु हुई आराधना

शुभ मुर्हुत में विराजें गणपति, शुरु हुई आराधना

मंदसौरSep 03, 2019 / 11:44 am

Nilesh Trivedi

शुभ मुर्हुत में विराजें गणपति, शुरु हुई आराधना

शुभ मुर्हुत में विराजें गणपति, शुरु हुई आराधना


मंदसौर.
गणपति बप्पा मोरिया की गुंज दिनभर शहर में रही। शहर सहित जिलेभर में शुभ मुर्हूत में भगवान गणपति की स्थापना की गई। गाजे-बाजे के साथ उड़ते रंग-गुलाल के बीच जयकारों के साथ गणपति पांडालों तक पहुंचे और स्थापनाके बाद आरती हुई। सोमवार से स्थापना के साथ ही दस दिन गणपति की आराधना का दौर शुरु हो गया। प्रमुख बाजारों में ग्रामीण अंचल से लेकर और शहरीय क्षेत्र से ढोल-ढमाको व गाजे-बाजों के साथ गणपति का चल समारोह निकालते हुए भक्तों ने गणपति का स्वागत किया और पांडालों तक लेकर आए। सुबह से शाम तक शहर के बीपीएल चौराहा से लेकर उधमसिंह चौराहा व महाराणा प्रतापनगर, गांधीचोराहा से लेकर अस्पताल रोड़ के अलावा प्रमुख मार्गों पर मेले जैसा माहौल रहा। गणपति की प्रतिमा के साथ पूजा सामग्री भी खूब बिकी तो मिठाईयों की दुकानों पर मोदक की ब्रिकी खूब हुई।

चरम पर दिखा भक्ति का माहौल
पिछले दो दिनों से गणेशोत्सव की तैयारियों का दौर चल रहा था। सोमवार को गणपति के स्वागत को शहर के साथ पूरा जिला सड़को पर आया और प्रथम पूज्जयनीय का स्वागत करते हुए जुलूस निकाला और जयकारों के साथ घरों से लेकर पांडालों में लेकर पहुंचे। इसके साथ ही घरों में भी गणपति की स्थापना हुई। महिलाओं से लेकर युवतियां व नन्हें बच्चें की प्रतिमाओं को पंसद करने के लिए बाजारों में भीड़ लगी और गणपति को पूरे भक्तिभाव के साथ श्रद्धालु घरों में लेकर गए।

यहां विराजें लालबाग के राजा
शहर के नेहरु बस स्टैंड क्षेत्र में लाल बाग के राजा की तर्ज पर भगवान गणपति की स्थापना की गई। त्रिनैत्र ग्रुप द्वारा शुभ मुर्हूत में भगवान की विधि-विधान से स्थापना की गई। इस दौरान महाआरती की गई। अब दस दिनों तक यहां आयोजन होंगे।

51 गणेश प्रतिमा का वितरण किया
गणेशोत्सव को लेकर जिला धार्मिक उत्सव समिति द्वारा 51 गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया । इसके साथ ही नवदुर्गा प्रतिमाओं का वितरण भी किया जाएगा। रेलवे स्टेशन रोड़ पर पशुचिकित्सालय के सामने आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह राजावत ने कहा कि प्रथम वर्ष आयोजन समिति ने 51 गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया है। प्रतिमाएं उन छोटी.छोटी समितियों को दी गई। संचालन विनय दुबेला ने किया। आभार अध्यक्ष गोपाल राजावत ने माना। गोपालकृष्ण गौशाला में भगवान गणपति की स्थापना विधि-विधान से की गई। प्रतिदिन वैदिक रीति से पंडित द्वारा भगवान गणपति की आरती की जाएगी।
..
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो