scriptमहिलाओं के कारण कैसे प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला …पढ़े यहां | How the district reached the second place due to women ... Read here | Patrika News

महिलाओं के कारण कैसे प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला …पढ़े यहां

locationमंदसौरPublished: Sep 01, 2019 03:14:24 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

महिलाओं के कारण कैसे प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला …पढ़े यहां

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर.
जिले की प्रजनन दर २.२ है। यानि की हम दो हमारे दो के नारे को जिले की दंपतियों ने अपनाया है। जिसके के कारण प्रदेश में जिला दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। हांलाकि पुरुष और महिलाओं में इसको देखे तो पुरुषों की बजाए महिलाओं में परिवार कल्याण को लेकर अधिक जागरुकता है। यह हम नहीं यह स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बंया कर रहे है। इस साल परिवार कल्याण में केवल दो पुरुषों ने नसबंदी करवाई है। जबकि अभी तक यह आंकड़ा ३०० के पार होना चाहिए था। यह स्थिति तब है जब कि परिवार कल्याण में महिलाओं से अधिक राशि पुरुषों को दी जाती है।
९ हजार २३५ को जिले को टारगेट
सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परिवार कल्याण कार्यक्रम में इस साल जिले को ९ हजार २३५ का लक्ष्य दिया गया है। इसमें पुरुषों की नसबंदी १० फीसदी विभाग को करवाना अनिवार्य रहता है। यानि कि ९०० ऑपरेशन पुरुषों के करना है। लेकिन अभी तक सिर्फ दो पुरुषों ने नसबंदी ऑपरेशन करवाएं है। जबकि कुल ऑपरेशन १५४५ हुए है। यानि की १५४३ महिलाओं ने ऑपरेशन करवाएं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुरुषों में परिवार कल्याण को लेकर कितनी जागरुकता है।
सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नसबंदी ऑपरेशन करवाने पर महिलाओं को १४०० रुपए और पुरुषों को २२०० रुपए दिए जाते है। यानि कि महिलाओं से ठीक डेढ़़ गुना राशि अधिक पुरुषों को दी जाती है। उसके बाद भी अभी तक पुरुष नसबंदी का १० प्रतिशत का आंकडा तीन सालों में विभाग पूरा नहीं कर पाया है। अधिकारियों की माने तो इस वर्ष यह आंकड़ा ५० के पार होने की संभावनाएं है।
मंदसौर और गरोठ में अधिक ऑपरेशन
सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंदसौश्र ब्लॉक को ३ हजार १८८ ऑपरेशन का टारगेट है। जिसमें अभी तक १३२८ ऑपरेशन हुए है। वहीं मल्हारगढ़ को १४७० का टारगेट दिया गया है। जिसमें अभी तक १६२ ऑपरेशन हुए है। सीतामऊ को १८१० के टारगेट के एवज में ३५६, गरोठ को १७०० के टारगेट के एवज में ४८३ और भानपुरा ब्लॉक को १०६७ का टारगेट मिला था। जिसमें ९० ऑपरेशन किए गए है।
इनका कहना…..
जिले की प्रजनन दर २.२ है। यह मानक स्थिति है। प्रदेश में दूसरा स्थान जिले का है। पहले स्थान पर ग्वालियर है। परिवार कल्याण कार्यक्रम में इस बार दो पुरुषों ने ऑपरेशन करवाएं है। पुरुषों को २२०० रुपए और महिलाओं को १४०० रुपए ऑपरेशन के लिए दिए जाते है।
डॉ एमएल कश्यप, सहायक संाख्यिकी अधिकारी सीएमएचओ कार्यालय।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो