script

KISAN NEWS: सुबह से बैठे किसानों को दोपहर में दिए भोजन के पैकेट वह भी बासी हो गया तो भड़के किसान

locationमंदसौरPublished: Sep 04, 2019 12:19:54 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

सुबह से बैठे किसानों को दोपहर में दिए भोजन के पैकेट वह भी बासी हो गया तो भड़के किसान

 किसान

किसान

मंदसौर.
जिले के मल्हारगढ़ में किसानों को उद्यमी बनाने के लिए कृषि मेले का आयोजन था। इसमें किसानों को जानकारी देने के लिए उन्हें बुलाया। कृषि उपज मंडी में आयोजित मेले में क्षेत्र के किसानों को सुबह से बुलाया। किसान सुबह से यहां पहुंचे। जिन्हें दोपहर में भोजन के पैकेट दिए गए। इसमें आलू की सब्जी और पुडिय़ा थी। इसे किसानों ने खोला तो भोजन खराब हो गया था। बासी भोजन पैकेट में किसानों को दिया गया। इससे किसानों ने नाराजगी जताते हुए भोजन वहीं छोड़ चले गए। और बासी भोजन को लेकर किसानों ने हंगामा किया। उस दौरान अधिकारी चले गए थे। मेले में आए किसानों को बासी भोजन वितरित कर दिया गया। बासी भोजन के कारण किसान नाराज हो गए और भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया तो बासी भोजन के पैकेट भी वहीं छोड़ गए। हालंाकि अधिकारियों का कहना है कि भोजन अच्छा था। मेले के बाद सभी के जाने के बाद कुछ किसानो ने बासी भोजन की बात कही। 5 से 10 पैकेट भी वहां नहीं दिख रहे है। बासी भोजन की बात अधिकारी गलत होने का दावा कर रहे है और अच्छा भोजन की बात कह रहे है।
काम करेगी सरकार
सरकार की मंशा है की किसान की आय दुगना हो लेकिन हम जो देश मे ज्यादा उत्पादन हो रहा उन्ही फसलों का चयन करते है। इससे कभी दाम कम मिलते है आप कृषक नहीं आप कृषि उद्दमी बने।अब बीज व बाजार गांव में होगा। आप अपने का की उपज बाहर भेजते हो उसका फायदा अलग अलग प्रकार उपयोग करते है केवल कृषि से आय दुगनी होना संभव नहीं। इसके लिए आपको कृषि के साथ पशुपालन व उद्दमी बनना पड़ेगा। यह बात कृषि से संबंधित विभागों के केंद्र सरकार के सलाहकार प्रोफेसर एकके मुदगल ने मल्हारगढ कृषि उपज मंडी में मंगलवार को आयोजित जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित किसान मेला व संगोष्ठी में कही। मुदगल ने कहा यह देश मे यह पहला जिला है जहां आपको उधोग से जोडऩा व प्रोसेसिंग करना है। प्रोफेसर ने किसानों से कहा की आप मुरिंगा फसल, पैदावार करे व बकरी पालन व मुर्गी पालन खोलने पर जोर दिया।

जल संचय व संवर्धन पर ध्यान दे
कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा की उन्नत कृषि के माध्यम से जिले को विकास में बेहतर बनाएंगे। कृषि विकास कर आमदनी बढ़ाने का प्रयास करेंगे। वही जल संचय कर उन्नत तरीके से खेती को व आमदनी में कम पानी मे उत्पादन हो। नीरज अग्रवाल डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ स्टील दिल्ली सरकार ने कहा की जल स्तर नीचे जा रहा है समस्या आ रही पानी की समाधान के लिए जन जागरण जागरूकता अभियान चलाने व जन आंदोलन की भावना नहीं होगी तो हम सफल नहीं होंगे। यह जीवन के लिए बहुमुल्य है अपने मन को इसके प्रति आंदोलन को जगाना होगा। बचत करने का प्रयास करे। समारोह को जिला योजना समिति सदस्य परशुराम सिसोदिया ने कहा की किसान कैसे आगे बढे व आय दुगनी हो इसके लिए सरकार काम कर रही है। परंपरागत फसलों को छोड़कर फसल चक्र के अनुसार फसल उत्पादन करं। समारोह में डिप्टी डायरेक्टर सीडब्ल्यूसी दिल्ली के एपी कांडिया, जिला पंचायत सीईओ क्षितिज सिंघल ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण केंद्रीय कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक जीएस चुंडावत ने दिया। कार्यक्रम में सभी विभागों की स्टॉल लगाई गई अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम रोशनी पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शमा, तुलसीराम पाटीदार, संदीप सिंह राठौर, जिप सदस्य भोपालसिंह सोलंकी सहित अनेक किसान मौजूद थे।
बासी भोजन की बात गलत
भोजन के जो पैकेट दिए गए। उसमें अच्छा भोजन था। किसानों ने भोजन किया है। बासी भोजन सभी अधिकारियों के जाने के बाद कुछ ही पैकेट वह भी मुश्किल से 5 से 10 के सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुए। भोजन अच्छा था और किसानों ने किया। मेले के बाद कुछ किसान पैकेट छोड़ गए।
-एएस राठौर, उपसंचालक, कृषि

ट्रेंडिंग वीडियो