घरों से बाहर निकलने में भी धूप ले रही कड़ी परीक्षा
इन दिनों पूरा जिला लू की चपेट में है। दोपहर के समय बरसी आग के बीच तेज गर्म हवाओं ने हर किसी का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं तापमान 4२ डिग्री तक पहुंच गया है। दोपहर में तीन घंटे तक तापमान 41 के पार रहा तो बाकी समय तापमान 40 डिग्री रहा। दिनोंदिन जिले में मौसम का मिजाज गर्म हो रहा है। मार्च से सूरज ने आग उलगना शुरु किया। दोपहर के समय बाजार पूरी रहत से सुनसान और चौराहों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। तापमान 39 व 42 डिग्री के बीच चल रहा है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं। धूप कड़ी परीक्षा ले रही है।
26 डिग्री न्यूनतम रातें भी हो गई गर्म
आमतौर पर इतनी अधिक गर्मी नहीं होती है। लेकिन न्यूनतम तापमान भी २६ से अधिक चल रहा है। इस बार जिलेवासी रेगिस्तानी और निमाड़ की गर्मी झेलने को मजबुर है। सूरज तीखे तेवर के साथ हर दिन उदय हो रहा है। इस बार गर्मी की शुरुआत के साथ ही मालवा में भी सभी रेकार्ड तापमान ने तोड़े है और 39 से 42 के आसपास तापमान चल रहा है। लू से हर कोई बेहाल है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक हर और सन्नाटा दिखाई दे रहा है तो गर्मी से राहत के लिए चल रहे कूलर, पंखों की सांसे फूल रही है।