scriptजिले में दूसरे चरण में भानपुरा में 84.51 तो सीतामऊ में हुआ 88.86 प्रतिशत मतदान | In the second phase in the district, 84.51 in Bhanpura and 88.86 perce | Patrika News

जिले में दूसरे चरण में भानपुरा में 84.51 तो सीतामऊ में हुआ 88.86 प्रतिशत मतदान

locationमंदसौरPublished: Jul 02, 2022 10:43:07 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

जिले में दूसरे चरण में भानपुरा में 84.51 तो सीतामऊ में हुआ 88.86 प्रतिशत मतदान

जिले में दूसरे चरण में भानपुरा में 84.51 तो सीतामऊ में हुआ 88.86 प्रतिशत मतदान

जिले में दूसरे चरण में भानपुरा में 84.51 तो सीतामऊ में हुआ 88.86 प्रतिशत मतदान

मंदसौर.
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिले में भानपुरा व सीतामऊ जनपद पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान हुआ। इस दौरान अपने गांव की सरकार चुनने में ग्रामीणों में अपार उत्साह देखा गया। इसी के चलते दोनों ही जगहों पर बंपर मतदान हुआ। दोपहर बाद तक मतदान का दौर चला। इसके बाद मतगणना शुरु हुई। इधर बारिश की संभावनाओं के चलते तमाम इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। भानपुरा में ७० हजार १२८ यानी ८४.५१ प्रतिशत तो सीतामऊ में ८८.८६ प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद गणना व सामग्री जमा कराने का दौर देररात तक चला। वहीं गणना के बाद चुनाव के रुझानों के आने का दौर भी शुरु हो गया।

भानपुरा में ७० हजार १२८ ने तो सीतामऊ में १६७२११ ने किया मतदान
शुक्रवार को जिले की दो जनपद पंचायत क्षेत्र में हुए मतदान में ग्रामीण घरों से बाहर निकलें और उत्साह के साथ बंपर मतदान किया। भानपुरा में ४२३०६ पुरुष व ४०६७४ महिला के साथ कुल ८२९८० मतदाता है। इसमें से ७०१२८ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से सुबह ९ बजे तक ७९०४ पुरुष व ६१९४ महिला तो ११ बजे तक १७६०७ पुरुष व १६०५० महिला, दोपहर १ बजे तक २६११३ पुरुष व २६३५१ महिला ३ बजे तक ३३९७७ पुरुष व ३३३१२ तो फायनल रुप से ३५९६६ पुरुष व ३४१६२ महिलाओं के साथ ८४.५१ मतदान किया। सीतामऊ में ९५७५० पुरुष व ९२४२३ महिला सहित कुल १८८१७६ मतदाताओं में से सुबह ९ बजे तक १६५८१ पुरुष, १२०९४ महिला, ११ बजे तक ३६८३६ पुरुष, ३१२६६ महिला, दोपहर १ बजे तक ५५२६६ पुरुष व ५४०८१ महिला, ३ बजे तक ७६७५६ पुरुष व ७६१६२ महिला तो शाम को अंतिम समय में ८६३८५ पुरुष व ८०८२४ महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह कुल १ लाख ६७ हजार २११ ने मतदान किया।

हर वर्ग उम्र के लोगों में मतदान को लेकर दिखा उत्साह
मतदान को लेकर हर वर्ग उम्र के मतदाताओं में अपार उत्साह देखा गया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में मतदान को लेकर उत्साह था। मतदान के बाहर केंद्रों पर उन्होंने खुशियां भी व्यक्त की। सुबह ७ बजे से लेकर शाम तक केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी रही। युवतियों से लेकर युवको ने जिन्होंने पहली बार मतदान किया उनमें मतदान को लेकर उत्साह था तो वहीं महिलाओं से लेकर पुरुषों के अलावा बुर्जूग व दिव्यांगों में भी मतदान का उत्साह दिखा। बुर्जुग भी अन्य लोगों के सहयोग से केंद्रों तक पहुंचे तो केंद्रों पर महिलाओं की भी सुबह से कतारें लगी रही।

सरपंच के लिए १०१०, जिला पंचायत के लिए ३७ व जनपद के २५२ प्रत्याशी
शुक्रवार को दूसरे चरण में हुए मतदान में सीतामऊ व भानपुरा जनपद पंचायत में मतदान हुआ। इसमें दोनों जनपद में १५९ सरपंच के लिए १०१० प्रत्याशी तो जिला पंचायत के ७ वार्ड के लिए ३७ प्रत्याशी वहीं जनपद के ४० वार्डो के लिए २५२ प्रत्याशी व पंच के लिए २२७५ पदों के लिए २८३० प्रत्याशी मैदान में थे। इनके लिए मतदाताओं ने मतदान किया। इसके लएि ४९७ मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। वहीं सुरक्षा व इंतजाम को लेकर प्रशासन व पुलिस के आला अधिकार दिनभर फील्ड में भ्रमण करते रहे। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अधिक फोकस रहा।
मतदान के बाद मतगणना, रुझानों के साथ कई जगह खुशिया छाई
सभी ४९७ मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों ने दोपहर तक मतदान संपन्न कराया। दोपहर ३ बजे बाद जो कतारों में थे उन्होंने बाद तक मतदान किया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। मतदान के बाद केंद्रों पर ही मतगणना का दौर भी चला। इसमें अभ्यर्थियों की तरफ से भी अधिकृत को गणना में बैठाया गया। गणना के बाद कही शाम को तो कही रात तक सामग्री लेकर बसों से मतदान दल सीतामऊ व भानपुरा में स्ट्रांग रुम की और रवाना हुए। जहां पर सारणीकरण के बाद परिणामें की घोषणा की जाएगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम से लेकर देररात तक दलों का स्ट्रांग रुम पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

शांतिपूर्ण मतदान से प्रशासन ने ली राहत की सास
२५ जून को पहले चरण के बाद शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान शांति पूर्ण संपन्न हुआ। बारिश के साए के बीच बंपर मतदान हुआ। दोपहर के बाद मतगणना का दौर देरशाम तक चलता रहा। इधर मतदान और मतगणना को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर तमाम इंतजाम किए गए। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सास ली। कलेक्टर गौतमसिंह व एसपी अनुराग सुजानिया सहित प्रशासनिक अमला दिनभर मतदान केंद्रों पर भ्रमण करता रहा और सतत मॉनीटरिंग करता रहा। वहीं आदर्श मतदान केंद्रों पर भी तमाम सुविधाएं मतदाताओं के लिए मुहैया कराई गई।

मतगणना भी हुई शुरु, रात तक जारी रही
मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर ही पंच से लेकर सरपंच व जनपद सदस्य के साथ जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना का दौर भी शुरु हुआ। इसमें सरपंच व पंच की मतगणना के साथ उनके परिणाम व जीत-हार का अंतर तो गांवों में ही पता चल किया और जनपद से लेकर जिला में प्रत्याशी व समर्थक हर बूथ के आंकड़े जुटाते रहे। देररात तक केंद्रों पर मतगणना का दौर जारी रहा। हालंाकि अभी अधिकृत परिणामों की घोषणा सारणीकरण के बाद होगी।

कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
कलेक्टर गौतम सिंह एवं एसपी अनुराग सुजानिया ने तखतपुरा एवं अजयपुर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाता अपने मत का अवश्य प्रयोग करें। मतदान के दौरान मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें देखी गई। इस दौरान कलेक्टर ने सभी मतदाताओं से चर्चा की। इसी के साथ राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांधीसागर, प्रेम पुरिया, धामनिया, धावत बुजुर्ग मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। कलेक्टर ने मतदाताओं से चर्चा भी की। मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह की कलेक्टर ने सराहना की।

ऐसे चला मतदान का दौर
भानपुरा पुरुष महिला प्रतिशत
सुबह ९ बजे ७९०४ ६१९४ १६.९९
सुबह ११ बजे १७६०७ १६०५० ४०.५६
दोपहर १ बजे २६११३ २६३५१ ६३.२२
दोपहर ३ बजे ३३९७७ ३३३१२ ८१.०९
फायनल ३५९६६ ३४१६२ ८४.५१
सीतामऊ पुरुष महिला प्रतिशत
सुबह ९ बजे १६५८१ १२०९४ १५.२४
सुबह ११ बजे ३६८३६ ३१२६६ ३६.१९
दोपहर १ बजे ५५२६६ ५४०८१ ५८.११
दोपहर ३ बजे ७६७५६ ७६१६२ ८१.२६
फायनल ८६३८५ ८०८२४ ८८.८६

ट्रेंडिंग वीडियो