scriptबारिश के बीच जिले में शान से लहराया तिरंगा, मुख्य आयोजन में कलेक्टर ने किया झंडावंदन | independenc news | Patrika News

बारिश के बीच जिले में शान से लहराया तिरंगा, मुख्य आयोजन में कलेक्टर ने किया झंडावंदन

locationमंदसौरPublished: Aug 17, 2019 11:38:06 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

बारिश के बीच जिले में शान से लहराया तिरंगा, मुख्य आयोजन में कलेक्टर ने किया झंडावंदन

patrika

बारिश के बीच जिले में शान से लहराया तिरंगा, मुख्य आयोजन में कलेक्टर ने किया झंडावंदन

मंदसौर.
शहर सहित जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस तेज बारिश के बीच उत्साह के साथ मनाया गया।एक और जिले में तेज बारिश हो रही थी तो वहीं दूसरी और पूरा जिला आजादी के जश्न में सराबोर नजर आया। शैक्षणिक संस्थाओं से लेकर सरकारी विभाग और राजनीतिक दलों से लेकर सामाजिक संगठन से लेकर शहर के साथ जिले के सभी गांवों में हर और देशभक्ति की रंगत देखी गई। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के नारों के साथ हर और आजादी का रंग देखा गया। झंडावंदन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगत को बारिश ने फीका कर दिया। मुख्य समारोह में कलेक्टर मनोज पुष्प ने झंडावंदन कर परेड की सलामी ली। स्वतंत्रतता दिवस के दिन दिनभर बारिश का दौर जारी रहा।

मुख्य समारोह में कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
मुख्य कार्यक्रम राजीव गांधी महाविद्यालय के खेल परिसर में हुआ। इसमें कलेक्टर मनोज पुष्प ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। यहां कलेक्टर नेदेश की प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगें गुब्बारे भी हवा में उड़ाए। इस दौरान मुख्यमंत्री के जनसंदेश का वाचन किया। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्षा प्रियंका गोस्वामी, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया सहित अन्य मौजूद थे। समारोह के बाद कुल 13 प्लाटून्स द्वारा परेड की गई। बालिकाओं-महिलाओं का शौर्यादल भी परेड में शामिल हुआ। संचालन जेके जैन एवं सुदीप दास ने किया।

आम दर्शको के बीच बैठे विधायक ने किया विरोध
मुख्य आयोजन के दौरान नेताओं से लेकर अधिकारी भले ही वीआईपी दर्शक दीर्घा में ब ैबैठे हो लेकिन यहां मीसाबंदियों का सम्मान नहीं होने के चलते विधायक ने आमजन के बीच बनी दर्शकदीर्घा में बैठकर विरोध किया। वह पूरे समय वीआईपी के लिए बनाई गई दर्शकदीर्घा में नहीं बैठे।

कलेक्टर भवन में पुष्प ने किया ध्वजारोहण, प्रदर्शनी का अवलोकन किया
कलेक्टर ने कलेक्टर भवन में ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा नगर के राजीव गांधी पीजी कॉलेज में विकास प्रदर्शनी लगाई गई। इसका अवलोकन भी किया। इस विकास प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम व जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को बताया गया।
जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने विद्यार्थियों संग किया मध्यान्ह भोजन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने गांव दाउतखेडी में शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन में शामिल होकर बच्चों के साथ भोजन किया। विधायक सहित एसपी व जिला पंचायत सीईओ सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने भी मध्यामन्ह भोजन किया। मदरसा नूरे चिश्तियॉं बाजखेडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इसमें अधिकारियेंा के साथ अन्य ग्रामीण व अन्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो