scriptसिटी बजाकर या शोर मचाकर भी किया जा सकता है अपना बचाव | jain samaj Patrika News | Patrika News

सिटी बजाकर या शोर मचाकर भी किया जा सकता है अपना बचाव

locationमंदसौरPublished: Jul 17, 2018 02:33:11 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

सिटी बजाकर या शोर मचाकर भी किया जा सकता है अपना बचाव

patrika

‘सिटी बजाकर या शोर मचाकर भी किया जा सकता है अपना बचाव’


मन्दसौर.


सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रथम मीटिंग आयोजित की गई। इसमें अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि बच्चों को शुरू से ही गुड टच और बेड टच की जानकारी होनी चाहिए। बच्चों की सुरक्षा के लिए माता-पिता की भी अहम् भूमिका हो। उन्होंने कहा कि नारी शक्तियों ने समाज की रूढि़वादिता को तोड़ते हुए असाधारण उपलब्धियां हासिल की है, नए कीर्तिमान स्थापित किए है। जरूरी नहीं है कि महिला कराटे सिखकर ही सेल्फ डिफेंस कर सके। सिटी बजाकर, या शोर मचाकर भी अपना बचाव किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस हेल्प लाईन नम्बर एवं पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा में किये जाने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

खिंचाई एवं बुराई करना छोडऩा होगा

एसएलआर प्रियंका जैन ने कहा कि अगर महिलाओं को सशक्त होना है तो सबसे पहले एक दूसरे की खिंचाई एवं बुराई करना छोडऩा होगा। महिला अगर महिला की मदद करने के लिये आगे आये तो महिला सशक्तिकरण की धारणा जल्द साकार रूप लेगी। सजैस महिला प्रकोष्ठ महामंत्री शिखा जैन ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में 31 से अधिक आयटम नहीं बनने चाहिए। जिसका सभी ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को जैन पाठशाला जरूर भेजे ताकि उन्हें वे बुरी संगत से दूर रहे। महामंत्री रश्मि जेतावत ने बताया कि बच्चों को मोबाईल नहीं दे। बच्चों की संस्कारों की पाठशाला लगना चाहिए। कार्यक्रम को सकल जैन समाज संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा, अध्यक्ष सज्जनलाल जैन ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण महामंत्री विनिता ने दिया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री मेघा पोरवाल के निर्देशन में बच्चियों द्वारा सशक्त महिला सशक्त समाज थीम पर डांस की प्रस्तुति दी। समय सीमा में आने वालों के लिए मंत्री सारिका नाहटा द्वारा लक्की ड्रा खुलवाया। प्रारंभ में मंगलाचरण सहमंत्री साक्षी जैन, राखी डांगी, रीता जैन ने प्रस्तुत किया। स्वागत गीत रीना जैन ने गाया। मंगलाचरण नृत्य जयती जैन, नैन्सी जैन, सपना जैन, टीना जैन, रश्मि बाफना ने पस्तुत किया। नरसिंहपुरा दिगम्बर जैन पाठशाला के नन्हें-नन्हें बच्चों द्वारा जैन एकता पर नाटिका और नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी गई।

ट्रेंडिंग वीडियो