script

जल शक्ति अभियान को जन आंदोलन का रूप प्रदान करें

locationमंदसौरPublished: Aug 08, 2019 11:51:08 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

जल शक्ति अभियान को जन आंदोलन का रूप प्रदान करें

patrika

जल शक्ति अभियान को जन आंदोलन का रूप प्रदान करें


मंदसौर.
जिले में घटते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा जिले के लिए जल शक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान की समीक्षा बैठक अभियान के केंद्रीय नोडल अधिकारी विवेक देवांगन की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर कलेक्टोरेट भवन में बैठक हुई। प्रारंभ में उन्होंने स्लोगन शो नामक पुस्तक का कलेक्टर ने विमोचन किया। देवांगन ने कहा कि जल शक्ति अभियान को जन आंदोलन से जोड़ा जाए। अगर यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले लेता है, तो इसके परिणाम बहुत ही ऐतिहासिक होंगे। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अतिरिक्त सभी विभाग मिलकर पौधरोपण के लिए सराहनीय प्रयास करें। जिले में जितनी भी खाली भूमि है, वहां पर पौधरोपण किया जाए। स्कूलों की भूमि पर अनिवार्य रूप से पौधें लगाए जाए। मेडिकल प्लांटेशन के लिए विशेष तैयारी करें। प्लांटेशन से लोगों को रोजगार प्राप्त होगा एवं लोगों की आर्थिक व्यवस्था एवं जीवन स्तर में सुधार आएगा। केंद्रीय विभाग संयुक्त सचिव देवांगन, एपी कांडियाल, नीरज अग्रवाल, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

खेती को डायवर्शन करने पर काम होगा
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में जल शक्ति अभियान में आगामी दिनों में कृषि को किस तरह से डायवर्ट किया जा सकता है। जिससे जल का कम से कम प्रयोग हो। किसानों को अच्छी फसल प्राप्त हो। इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। फूड प्रोसेसिंग पर विशेष कार्रवाई होगी। उद्यानिकी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में पुष्प की अधिक से अधिक खेती हो इसके लिए भ्रमण कर विजिट प्लान तैयार करें। पीएचई विभाग ऐसे हेडपंप जो गर्मी के दिनों में पूरी तरह से सूख जाते हैं। उन पर विशेष तौर पर कार्य करें। उद्यानिकी विभाग टिशु कल्चर लेब जिले में स्थापित हो इसके लिए प्रयास करें। इस लेब के माध्यम से किसानों को कम दाम पर अच्छे किस्म के पौधे प्राप्त हो जाएंगे। फलोद्यान का और अधिक से अधिक विस्तार हो इसके लिए किसानों को जागरूक किया जाए। कृषि विज्ञान मिलों के माध्यम से किसानों को चार्ट एवं डिस्प्ले के माध्यम से जागरूक किया जाए। बैठक के दौरान जनशक्ति अभियान के माध्यम से जिले में अब तक क्या.क्या कार्य हुए। इस पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन जेके जैन द्वारा दिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो