scriptसांसद ने कर्जमाफी का मुद्दा लोकसभा में उठाया | kisana karjmafi news | Patrika News

सांसद ने कर्जमाफी का मुद्दा लोकसभा में उठाया

locationमंदसौरPublished: Jun 23, 2019 11:42:31 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

सांसद ने कर्जमाफी का मुद्दा लोकसभा में उठाया

patrika

सांसद ने कर्जमाफी का मुद्दा लोकसभा में उठाया


मंदसौर.
सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों की समस्याओं और कांग्रेस की कर्जमाफी की वादा खिलाफी को लेकर लोकसभा में मुद्दा उठाया। सांसद ने प्रश्न उठाते हुए लोकसभा में कहा कि मंदसौर व नीमच जिले का किसान कर्जमाफी का इंजतार कर रहा है और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा में लूडो खेल रहे है। उन्होंने लोकसभा में कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने मप्रद में 10 दिन में किसानों से कर्जामाफी का वादा कर सत्ता हथियाली और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद मंदसौर की भूमि से 10 दिन में कर्जा माफ न हीं होने पर मुख्यमंत्री तक बदलने की बात कहीं थी, लेकिन सरकार बने अब 6 माह से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक कर्जा माफ नहीं हुआ है।

सांसद गुप्ता ने कहा कि किसान परेशान है। खरीफ की फसल की बोवनी का मौसम सिर पर आ चुका है। उन्है बैंको से नया कर्ज नहीं मिल रहा है। कांग्रेस अपने वादे से मुकर रही है। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि जिले में 1 लाख से अधिक किसानों को कर्जमाफी का इंतजार है। जिसकी रकम करीब 250 करोड़ रुपए है। वहीं नीमच में लगभग 21 हजार किसानों का कर्ज माफ होना बाकी है जिसकी शेष राशि लगभग 220 करोड़ है। ऐसे में क्षेत्र का किसान काफी परेशान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो