script30 के पास लाइसेंस और अवैध रूप से 10 रूपए सेंकड़े का ले रहे सूदखोर ब्याज | License with 30 and money lending interest illegally taking 10 rupees | Patrika News

30 के पास लाइसेंस और अवैध रूप से 10 रूपए सेंकड़े का ले रहे सूदखोर ब्याज

locationमंदसौरPublished: Feb 22, 2020 08:58:01 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

30 के पास लाइसेंस और अवैध रूप से 10 रूपए सेंकड़े का ले रहे सूदखोर ब्याज

patrika_news_2.jpg

patrika_news

मंदसौर
जिलामुख्यालय से लेकर अंचल तक सूदखोरों ने अपना जाल बिछा रखा है। यह सूदखोर १०-१० रूपए सैकड़े से ब्याज वसूल रहे है। शहर में केवल ३० लोगों ने इसका लाइसेंस ले रखा है। लेकिन कई लोगों सूदखोरी कर तगड़ा ब्याज वसूल रहे है। हांलाकि अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सूदखोर की शिकायत करने पर तत्काल उसके खिलाफ प्रकरण दर्जकर लिया जाएगा। इसका असर भी जिले में दिख रहा है।
भानपुरा पुलिस ने सुदखोरों व ब्याज खोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिता और दो पुत्रों के खिलाफ धारा 384, 284, 506,34, व ऋणियों का अधिकार अधिनियम कि धारा 3/4 में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एसआई लाखनसिंह राजपूत ने बताया कि फरीद मोहम्मद निवासी भानपुरा ने आरोपी अनवर हुसैन पिता साबिर हुसैन से 10 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसका ब्याज 10 रूपए सैकड़ा था। आरोपी ने रुपए देते समय कोरे कागज पर हस्ताक्षर के साथ फरीद से बैंक आफ इंडिया के तीन कोरे चेक भी ले लिए थे। फरीद ने दो माह तक 1 हजार रूपए महिना ब्याज दिया। और फिर एक मुश्त 10 हजार के 20 हजार भी दे दिए। उसके बाद भी आरोपी अनवर हुसैन ओर उसके दो पुत्र अशफाक व इमरान हुसैन ने 19 फरवरी को फरीद को उसके घर जाकर धमकी दी और 60 हजार रूपए की मांग की ओर नहीं देने पर चेक बैंक में लगाने कि धमकी दी। इस पर फरीद ने भानपुरा थाने में रिपोर्ट कराई। जिस पर जांच के बाद भानपुरा पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया। मुख्य आरोपी अनवर हुसैन फरार है। एवं पुलिस ने दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर भानपुरा न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों को जमानत पर छोड़ा गया।
इनका कहना…
कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि सूदखोरों पर लगातार जिले में कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो