scriptमगरमच्छ ने खेत में मचाया उत्पाद, पकडऩे में वन विभाग की टीम को आया पसीना | magrmacha news | Patrika News

मगरमच्छ ने खेत में मचाया उत्पाद, पकडऩे में वन विभाग की टीम को आया पसीना

locationमंदसौरPublished: Aug 05, 2019 11:49:17 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

मगरमच्छ ने खेत में मचाया उत्पाद, पकडऩे में वन विभाग की टीम को आया पसीना

patrika

मगरमच्छ ने खेत में मचाया उत्पाद, पकडऩे में वन विभाग की टीम को आया पसीना


मंदसौर.
मल्हारगढ तहसील के गांव गर्रावद में रविवार को एक खेत मे मगरमच्छ ने दिखाई दिया। मगरमच्छ को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के साथ मशक्कत करना पड़ी। यहां वन विभाग के अमले को मगरमच्छ को पकडऩे के लिए पसीना बहाना पड़ा। खेत में मगरमच्छ के उत्पाद के कारण किसान के खेत की फसल नष्ट हो गई।
जानकारी अनुसार नारायगढ थाना क्षेत्र के गांव गर्रावद में रविवार को सुबह मे एक किसान के खेत मे मगरमच्छ आ गया। इसके चलते मगरमच्छ के उत्पाद से फसल में हुआ काफी नुकसान हुआ है। अभी वर्तमान में बारिश का दौर जारी है। मगरमच्छ ने १ बीघा की सोयाबीन नष्ट कर दी। जब किसान खेत कि रखवाली के लिए गया तो वहा खेत मे मगरमच्छ के पेर के चिन्हं दिखाई दिया तो किसान ने थोडी़ ही दूर मे जाकर देखा तो खेत मे मगरमच्छ दिखाई दिया। करीब १२ फीट का मगरमच्छ देखने के बाद गांव में सूचना दी। इसके बाद वन विभाग को। सभी ने पहुंचकर पकडऩे की कोशिश की। 45 मिनट कि मशकत के बाद मगरमच्छ पकड़ में आया। गांव गर्रावद में किसान मोडसिंह पिता रायसिंह परिहार के खेत पर मगर नजर आया। ग्रामिणों के आवाज व चहल पहल से मगरमच्छ इधर उधर खेत मे भागने लगा जिसकी वजह से फसल में नुकसान हुआ। वन विभाग ने पकड़े गए मगरमच्छ को चंबल नदी में छोड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो