scriptइस तस्वीर को देखिए इसे कहते हैं छप्पन भोग, जानें पशुपतिनाथ मंदिर में क्यों हुआ महाभोग का आयोजन | Mahabhog: planted in Pashupatinath temple | Patrika News

इस तस्वीर को देखिए इसे कहते हैं छप्पन भोग, जानें पशुपतिनाथ मंदिर में क्यों हुआ महाभोग का आयोजन

locationमंदसौरPublished: Nov 18, 2019 09:49:10 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

मंदसौर में भगवान पशुपति नाथ को छप्पन भोग लगाया गया है।

इस तस्वीर को देखिए इसे कहते हैं छप्पन भोग, पशुपतिनाथ मंदिर में लगाया गया महाभोग

इस तस्वीर को देखिए इसे कहते हैं छप्पन भोग, पशुपतिनाथ मंदिर में लगाया गया महाभोग

मंदसौर. आपने छप्पन भोग के बारे में कई बार सुना होगा। लेकिन मध्यप्रदेश के मंदसौर में भगवान पशुपति नाथ को छप्पन भोग लगाया गया है। दरअसल, रविवार को पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भगवान शिव को 56 भोग का महाभोग लगाया गया। इसके साथ ही महारूद्राअभिषेक और हवन भी किया गया। दरअसल, स्थापना दिवस के मौके पर दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों के आने का क्रम जारी रहा। धार्मिक आयोजनों के साथ महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इस दौरान अनंत सेना समूह के द्वारा मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर विशेष महश्रृंगार और महाभोग का आयोजन किया गया। इई दिनों की तैयारियों के बाद रविवार को पशुपतिनाथ के दर पर 56 भोग का महाभोग लगाया गया।
क्या था 56 भोग में
पशुपति नाथ के 56 भोग में मोहनथाल, खजला, रसगुल्ला, काला गुलाब जामुन, मक्खनबड़ा, विलायचीकचोरा, मालपुआ, गेवर, लड्डू. मैसूरपाक, केसर पेड़ा, इमरती और ड्राय फ्रूट समेत कई तरह के व्यंजन शामिल हैं।

बेल्जियम के फूलों से सजा दरबार
पशुपतिनाथ महादेव का वैदिका मंत्रोच्यार के के साथ महारूद्राभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया। बेल्जियम से लेकर इंदौर, दिल्ली के साथ अन्य शहरों से आए विशेष फूलों से मंदिरों को सजाया गया था। समिति द्वारा, श्रीलंका, बेल्जियम, इंडोनेशिया और नेपाल से फूल मंगवाए गए थे ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो