scriptमहाशिवरात्रि आज, शिवालयों में चारों पहर गुंजेगे जयकारें | Mahashivratri today, shouts will be heard in pagoda | Patrika News

महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में चारों पहर गुंजेगे जयकारें

locationमंदसौरPublished: Feb 21, 2020 02:52:22 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में चारों पहर गुंजेगे जयकारें

महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में चारों पहर गुंजेगे जयकारें

महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में चारों पहर गुंजेगे जयकारें

मंदसौर.
महाशिवरात्रि को लेकर शिवालय तैयार है तो शिवभक्त भी अपने आराध्य के दर्शन वंदन करने को आतुर है। शुक्रवार को अलसुबह से लेकर रात तक शिवभक्ती का दौर चलेगा। मंदिरों में विशेष सजावट के साथ धार्मिक आयोजन होंगे। शिवरात्रि पर शिव की भक्ति का दौर चरम पर पहुंचेगा। चार पहर की आरती में २४ घंटे तक शिवालयों में शिव के तरानों के साथ जयकारें गुंजेगे।
भगवान पशुपतिनाथ महादेस से लेकर जिले में स्थित अतिप्राचीन शिवमंदिरों पर आस्था का जमघट आज लगेगा। प्राचीन मान्यताओं के साथ धार्मिक महत्व के चलते भक्तों का हुजूम आज शिव की भक्ति के लिए उमड़ेगा। तो प्रशासन ने भी पूरे जिले में चाक-चौबंध इंतजाम किए है।

महारूद्राभिषेक, चारों पहर की चार विशेष आरती
भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर सुबह 4 बजे गर्भगृह के पट खुलेंगे। और आरती की जाएगी। उसके बाद अभिषेक किया जाएगा और फिर साढ़े पांच बजे श्रगांर आरती की जाएगी। सुबह ११ बजे राजभोग आरती होगी। शाम साढ़े छह बजे संध्या आरती होगी। उसके बाद रात को चार प्रहर की विद्ववान ब्राह्मणों द्वारा चार रूद्रोभिषेक एवं चार आरती होगी। मंदिर पर शिवरात्रि को लेकर विशेष श्रृंगार से लेकर विशेष इंतजाम किए गए है।
यहां पर १ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं को लेकर इंतजाम किए गए है। शिवना के घाटों से लेकर कैफेटिरिया व मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट के साथ रंग-रोगन किया गया है। इस क्षेत्र में २५० से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा नगर के अति प्राचीन नीलकंड महादेव, जागेद्भर महादेव, भूतेश्वर महोदव, अमलेश्वर महादेव, विश्वपति महादेव, तापेश्वर महादेव, बडकेश्वर महादेव, वटकेश्वर महादेव, मंछापर्ण महादेव, भूरीया महादेव, जलेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, अभिनंदेश्वर महादेव, नरबदेश्वर महोदव सहित अनेक मंदिरो में विशेष सजावट की गई।
पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र में शिवरात्रि पर यह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
फोटो एमएन २११८ पुलिसकर्मियों को ड्युटी के बारें में जानकारी देते हुए सीएसपी।

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पशुपतिनाथ मंदिर पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था पुलिस ने तय की। सीएसपी नरेंद्र सौलंकी ने शाम को सभी पुलिसकर्मियों को ड्युटी बताते हुए जानकारी दी। शहर से आने वाले चार पहिया वाहन भावसार, धर्मशाला के पास पार्क होंगे एवं दो पहिया वाहन दोस्त चोकी पर पार्क होंगे। चंद्रपुरा से आने वाले वाहन मेला ग्राउंड परिसर में पार्क होंगे। खिलिची पूरा से आने वाले वाहन खिलचीपुर रोड पर खाली प्लॉट पर पार्क होंगे। शहर से चंदर पूरा खिलचीपुर जाने-वाले वाहन श्मशानघाट पुलिया सेंट थॉमस सर्किट हाउस होते हुए जाएंग। मंदिर परिसर के आसपास नो व्हीकल जोन रहेगा एवं वीआई पी पार्किंग मंदिर परिसर में रहेगी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो