scriptदेशी लहसुन का ढेर 35 हजार के भाव में बिका | mandi lagsun news in madsaur | Patrika News

देशी लहसुन का ढेर 35 हजार के भाव में बिका

locationमंदसौरPublished: Jun 30, 2019 11:32:37 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

देशी लहसुन का ढेर35 हजार के भाव में बिका

patrika

देशी लहसुन का ढेर 35 हजार के भाव में बिका

मंदसौर.
शहर की कृषि उपज मंडी में लहसुन के भाव ने किसानों की किस्मत खोल दी। पिछले लंबे समय से उपज के कम दाम को लेकर परेशान हो रहे किसान इन दिनों लहसुन के अच्छे दाम मिलने से खुश है। ऊटी लहसुन को बेहतर माना जाता है, लेकिन मंडी में तो देशी लहसुन के भी दामों ने किसानों को इन दिनों खुश कर दिया है। कई सालों के बाद लहसुन के दाम ३० हजार पार हुए है। शनिवार को मंदसौर की मंडी में रियावन के किसान प्रभुलाल का लहसुन का ढेर ३५ हजार रुपए प्रति क्विंटल के दाम से बिका। इसके साथ ही एक दिन पहले भी एक किसान का देशी लहसुन का ढेर २५ हजार में बिका था। वर्तमान में मंदसौर मंडी में लहसुन के भाव वैसे भी १० हजार से १३ हजार तक चल रहे है। वो भी किसान बेहतर मान रहे है। ऐसे में देशी लहसुन में अच्छी किस्म की लहसुन को कई गुना अधिक दाम मिल रहे है। इससे किसानों ने बड़ी राहत दी है। और लहसुन के अच्छे दाम के चलते किसान अब भावांतर को भुल गए है। व्यापारी शैलू ने बताया कि बेहतर किस्म की लहसुन थी। इसलिए इतने दाम में खरीदी।
………………….
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो