scriptयुवा अभियान में होगा मुख्यमंत्री कप का आयोजन | mandsaru news | Patrika News

युवा अभियान में होगा मुख्यमंत्री कप का आयोजन

locationमंदसौरPublished: Aug 24, 2018 12:23:42 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

युवा अभियान में होगा मुख्यमंत्री कप का आयोजन

patrika

युवा अभियान में होगा मुख्यमंत्री कप का आयोजन

मंदसौर.
युवा अभियान के तहत जिले में जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक मुख्यमंत्री कप का आयोजन होगा। जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने बताया कि मध्यप्रदेश के समस्त जिले मे 16 वर्ष से कम आयु के प्रतिभावान बालक-बालिका खिलाडिय़ो के लिए ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर युवा अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता कप का आयोजन होगा। खेल विभाग द्वारा खेलो का लोक.व्यापीकरण किया गया है। इसमें नई प्रतिभाओ को खोज कर उन्हे तराशा जाने तथा प्रशिक्षण व आगे बढऩे के अवसर प्रदान करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। युवा अभियान के अंतर्गत नए स्वरूप मे मुख्यमंत्री कप का आयोजन खेल वातावरण निर्मित करने एवं प्रतिभा खोज के उद्देश्य से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता आयोजन प्रत्येक ब्लाक एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी। ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त को मल्हारगढ़ में शा. बालक उमा पिपलिया मंडी में, 5 सितंबर को भानपुरा में भानपुरा पब्लिक स्कुल में, 6 सितंबर को गरोठ में दशहरा मैदान में, 7 सितंबर को सीतामऊ में श्रीराम विघालय खेल मैदान में एवं 8 सितंबर को मंदसौर में राजीव गांधी खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता होगी। 10 एवं 11 सितंबर जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी खेल मैदान मंदसौर में होगा। जिलास्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, व्हालीवाल, कराते, कुश्तीए फूटबॉल आदी खेलो का आयोजन होगा।
कलेक्टर-एसपी के निर्देशन में होगा आयोजन

आधारकार्ड और पासबुक की छायाप्रति होगी जरुरी
मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता कलेक्टर एवं एसपी के मार्गदर्शन में होगी। प्रतियोगिता पूर्णत: ओपन रहेगी। इसमें स्थानीय खेल निकाय, क्लब विघालय, खेल संघो एवं ग्राम पंचायत के खिलाडियों, खेल दलो के मध्य होगी। ब्लॉक से चयनित खिलाडिय़ों को ही जिला, संभाग एवं राज्यस्तरी की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री कप के आयोजन मे सभी खिलाडियो, खेल दलो को प्रतियोगिता मे नि:शुल्क प्रवेश दिया जााऐगा। सभी खिलाडिय़ों फार्म के साथ आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साईज फोटो अनिवार्य रूप से लाना जरुरी होगी।

प्रथम को 1 लाख का मिलेगा पुरुस्कार
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये व्हालीवॉल, कबडडी, फूटबॉल प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 1 लाख रुपए, द्वितीय विजेता को 75 हजार रुपए एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओ दलो 50 हजार रुपए का पुरुस्कार दिया जाएगा। व्यक्तिगत खेल एथलेटिक्स, कराते, कुश्ती मे प्रथम विजेता को 10 हजार, द्वितीय विजेता को 7 हजार रुपए, तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिका को 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने सभी खेल निकाय, क्लब, विद्यालय, खेल संघो एवं ग्राम पंचायत के खिलाडियो, खेल दलो से इस स्पर्धा में भाग लेने का आह्वान किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो