scriptचुनाव से पहले ही माननियों का खजाना हुआ खाली | mandsaru news | Patrika News

चुनाव से पहले ही माननियों का खजाना हुआ खाली

locationमंदसौरPublished: Sep 05, 2018 12:57:31 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

चुनाव से पहले ही माननियों का खजाना हुआ खाली

patrika

चुनाव से पहले ही माननियों का खजाना हुआ खाली

 

मंदसौर.
प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव के दौरान मैदान में प्रत्येक विधायक को अपने इन पंाच सालों का किए गए कार्यों का हिसाब जनता के बीच जा कर देना है। ऐसे में कोई भी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहता है। यही कारण है कि अगस्त माह के अंत में लगभग सभी विधायकों ने साल में मिलने वाली विधायक निधि पांच माह में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में खर्च कर दी है। इसका एक प्रमुख कारण आचार संहिता भी है। जानकारों की माने तो सितबंर के अंत या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में चुनाव की घोषणा हो जाएगी।


एक करोड़ 85 लाख मिलते एक साल में
सांख्यिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक विधायक को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यांे के लिए एक करोड़ 85 लाख रूपए की विधायक निधि मिलती है। यह विधायक निधि वित्तीय वर्ष अप्रैल में विधायकों को मिल जाती है। इस चुनावी साल में विधायकों ने पांच माह में ही अपने-अपने विधानसभा में विकास कार्यों को लेकर अनुशंसाएं कर दी है। यदि गत साल के अंाक ड़ों पर नजर डाले तो इस समय तक कम विधायक निधि खर्च की थी।


विधायकों की नजरों में पूरी, स्वीकृति कम
जिले के चारों विधायक यशपाल ङ्क्षसह सिसौदिया, जगदीश देवड़ा, हरदीप सिंह डंग और चंदर ङ्क्षसह सिसौदिया द्वारा लगभग पूरी विधायक निधि की खर्च कर दी है। हांलाकि विधायकों की नजरों में पूरी राशि खर्च हो गई है। लेकिन कई कार्य भी स्वीकृत नहीं हुए है। ऐसे में निधि की बड़ी राशि बची हुई है। मंदसौर विधायक यशपाल ङ्क्षसह सिसौदिया ने
82 विकास कार्यो के प्रस्ताव भेजे है। जिसमें 43 कार्य स्वीकृत हुए है। जिसकी एक करोड़ 9 लाख रूपए की लागत है। मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा द्वारा 151 विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे है। जिसमें 115 प्रस्ताव पास हो गए है। जिसकी लागत एक करोड़ 33 लाख रूपए है। सुवासरा विधायक हरदीप ङ्क्षसह डंग के 115प्रस्ताव है। जिसमें से 132 प्रस्ताव पास हुए है। जिनकी लागत एक करोड़ १० लाख आठ हजार रूपए है। वहीं गरोठ विधायक चंदर ङ्क्षसह सिसौदिया ने 104 प्रस्ताव में से 77 प्रस्ताव पास हुए है। जिनकी लागत 1 करोड़ 15 लाख रूपए है।


फैक्ट फाइल
विधायक विधायक निधि प्रस्ताव प्रस्ताव पास स्वीकृ़ति
मन्दसौर 185.00 लाख 82 43 109 लाख
मल्हारगढ 185.00 लाख 159 115 133 लाख
सुवासरा 185.00 लाख 195 132 110.8 लाख
गरोठ 185.00 लाख 104 77 115 लाख

इनका कहना
निधि में मिलने वाली समस्त राशि की विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अनुशंसाएं की है।
यशपाल सिंह सिसौदिया, विधायक मंदसौर।
15 सितबंर तक हो जाएगी शेष स्वीकृति
योजना एवं साख्यिकी विभाग अधिकारी जेके जैन ने कहा कि सभी विधानसभा से प्राप्त प्रस्तावों में से जो प्रस्ताव बच गए है। उनकी स्वीकृति 15 सितबंर तक हो जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो