scriptप्रदेश के इस शहर में कांग्रेस ने लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे | mandsaru news | Patrika News

प्रदेश के इस शहर में कांग्रेस ने लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे

locationमंदसौरPublished: Sep 10, 2018 06:45:01 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

प्रदेश के इस शहर में कांग्रेस ने लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे

patrika

प्रदेश के इस शहर में कांग्रेस ने लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे

मंदसौर.
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के साथ ही राफेल के मुद्दे पर विरोध के तौर पर कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया। इसी कड़ी में मंदसौर भी बंद रहा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर में प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिंदाबाद के नारें लगाए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो यह चर्चा का विषय बन गया। बाद में मोदी के जिंदाबाद के नारें लगाने वाले कार्यकर्ता सफाई देते नजर आए।
कांग्रेस कार्यकर्ता बंद के समर्थन में घूम रहे थे। पुलिस पेट्रोल पंप पर पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय, कांगे्रस आईटी सेल के कमलेश सोनी, कांग्रेस नेता राघवेंद्र ङ्क्षसह तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। तभी इसी दौरान नरेंद्र मोदी का नाम लिया तो कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद का नारा लगा दिया। उसके बाद तत्काल सुधार की और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

ज्ञापन सौंप राहत देने की मांग की
कोतवाली थाने में कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पेट्रोलियम पदार्थो व रसोई गैस के दाम में लगातार वृद्धि हो रहे है। इस महंगाई के कारण आम-आदमी त्रस्त हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत का निर्धारण में मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा है। जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। केंद्र व प्रदेश सरकार के टैक्स और पेट्रोलियम पदार्थ आपूर्ति करने वाले व्यावसायिक संस्थओं को लाभ देने वाली नीति सरकार अपना रही है। पेट्रोल डीजल के टैक्स से केंद्र सरकार ने पिछले 52 महीनो में 11 लाख करोड़ रुपए जनता से वसूला है। रसोई गैस के दामो मे भी निरंतर वृद्धि हो रही है। 84 प्रतिशत भाव वृद्धि की गई है। ज्ञापन में उन्होंने पेट्रोालियम पदार्थो के भावो में राहत प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा, महेंद्रसिंह गुर्जर, मुकेश काला, राघवेंद्रसिंह तोमर, मोहम्मद हनीफ शेख, कमलेश सोनी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

धमकी के विरोध में थाने पर पहुंचे व्यापारी
कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ कुछ व्यापारी कोतवाली थाने पहुंचे। यहां व्यापारियों ने श्किायत दर्ज करवाई कि कांग्रेस कार्यकर्ता कमलेश जैन द्वारा सदर बाजार क्षेत्र में व्यापारी शुभम भावसार को दुकान जलाने की धमकी दी। यहां जैन के खिलाफ लिखित में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

पेट्रोल-डीजल के बहाने कांग्रेस ने भाजपा को कोसा
बंद के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह से ही शहर की सडक़ों पर रैली के रुप में निकले। कभी वाहन रैली तो कही पैदल घुमते हुए कार्यकर्ता बंद पर निगाह रखे हुए थे। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बहाने कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने अनेक जगहों पर केंद्र सरकार व भाजपा को खूब कोसा और बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेंदार बताया। कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थों के बहाने सरकार की अन्य खामियों को भी गिनाते हुए सरकार को घेरा और कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान किए गए कामों को याद करवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो