मंदसौर

650 गिद्ध के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा मंदसौर वनमंडल

650 गिद्ध के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा मंदसौर वनमंडल

मंदसौरJan 12, 2019 / 09:42 pm

harinath dwivedi

650 गिद्ध के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा मंदसौर वनमंडल


मंदसौर.
प्रदेश में शनिवार को एक साथ एक समय पर गिद्धों की गणना का कार्यहुआ। वनमंडल मंदसौर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र मंदसौर, गरोठ, भानपुरा एवं गांधीसागर अभ्यारण्य में गिद्धों की गणना की गई। प्रदेश में सर्वाधिक गिद्ध 658 रायसेन वनमंडल में मिले। वहीं मंदसौर वनमंडल में 650 गिद्ध मिले। इस तरह गिद्धो की संख्या में रायसेन प्रदेश में प्रथम स्थान पर तथा मंदसौर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।
हालांकि वर्ष-2016 से तुलना की जाएं तो मंदसौर में 32 गिद्ध कम हो गए है। इस बार उम्मीद थी कि गिद्धों की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन 32 गिद्ध कम मिलने से मंदसौर वनमंडल ने प्रदेश में पहला पायदान खो दिया। केवल 8 गिद्ध अधिक होने के कारण रायसेन वनमंडल ने प्रदेश में पहला पायदान पा लिया। गिद्ध कम होने का क्या कारण रहा, यह अधिकारी बताने की स्थिति में नहीं है। सर्वाधिक गिद्ध सफेद पीठ या व्हाईटबैक्ड गिद्ध प्रजाति के मिले। इनकी संख्या 211 रही। वहीं सफेद या इजिप्शियन गिद्ध की संख्या 200 एवं इंडियन/ लॉंग बिल्ड गिद्ध/ देशी गिद्ध की संख्या 195 रही। उल्लेखनीय है कि वर्ष-2016 में हुई गिद्ध गणना में पन्ना वनमंडल पहले स्थान पर तथा मंदसौर वनमंडल दूसरे स्थान पर रहा था। गणना में यहां कुल 682 गिद्ध मिले थे।

सुबह 6 बजे शुरु हुआ गणना कार्य
सुबह 6 बजे से गिद्ध गणना कार्यप्रारंभ हुआ जो सुबह 9 बजे तक पूर्णहुआ। गिद्ध गणना में केवल बैठे हुए गिद्धो की गणना की गई। उड़ते हुए गिद्धो को गणना में शामिल नहीं किया गया। 45 बीटो में गिद्ध गणना का कार्यकिया गया। इसमें अलग- अलग प्रजातियों के गिद्धो की गणना की गई। गिद्ध गणना कार्यक्रम में इच्छुक 10 वॉलेटियर्स ने हिस्सा लिया, जो गिद्ध गणना के समय साथ थे। अधिकारियों के अनुसार पूरे प्रदेश में हुईगणना में कुल 7906 गिद्ध मिले। इसमें वयस्क 6 हजार 688 एवं अवयस्क गिद्धो की संख्या 1218 रही।

कहां कितने मिले गिद्ध
परिक्षेत्र का नाम वयस्क अवयस्क कुल आवास स्थल
गेम रैंज अभ्यारण गांधीसागर पूर्व 237 23 260 32
गेम रैंज अभ्यारण गांधीसागर पश्चिम 313 21 334 53
वन परिक्षेत्र गरोठ ० ० ० ०
वन परिक्षेत्र मंदसौर 6060
वन परिक्षेत्र भानपुरा 40 10 509
कुल 596 54 65094

इन प्रजातियों के मिले गिद्ध
प्रजाति अवयस्क वयस्क
इंडियन/लोंग बिल्ड गिद्ध/देशी 19 176
सफेद पीठ या व्हाईटबैक्ड गिद्ध 20 191
राजगिद्ध या किंग गिद्ध ० 2
सफेद या इजिप्शियन गिद्ध 15 185काला या सिनेरियस गिद्ध ० 30
यूरेशियन ग्रिफन ० ०
हिमालयन ग्रिफन ० 12
कुल 54 5९9

इनका कहना…
इस बार मंदसौर वनमंडल में 650 गिद्ध मिले है। गिद्धो की संख्या में मंदसौर वनमंडल प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। प्रथम स्थान पर रायसेन वनमंडल रहा। यहां 658 गिद्ध मिले है। मंदसौर वनमंडल में गिद्धो की संख्या में कमी के कारणों का शीघ्र पता लगाया जाएगा।
– मयंक चांदीवाल, डीएफओ, मंदसौर वनमंडल

Home / Mandsaur / 650 गिद्ध के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा मंदसौर वनमंडल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.