चुनाव से पहले दोनों दल सोशल मीडिया की धार को तेज करने में जुटे

harinath dwivedi | Publish: Sep, 06 2018 12:24:26 PM (IST) Mandsaur, Madhya Pradesh, India
चुनाव से पहले दोनों दल सोशल मीडिया की धार को तेज करने में जुटे
मंदसौर.
साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल सोशल मीडिया की धार तेज करने में जुट गए है। युवाओं के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को सोशल मीडिया व्हाट् सअप, फेसबुक पर जोडऩे की कवायद में दोनों ही दलों ने अपनी आईटी टीम को इस काम में लगा दिया है। कांग्रेस ने जहां टिकिट के दावेदारों के लिए फेसबुक और ट्वीट्र पर फॉलोअर की संख्या तय कर दी है तो भाजपा भी हर बूथ स्तर तक पहुंचकर हर बूथ के १०० लोगों को जोडऩे का काम करने जा रही है। दोनों ही दल हर दिन की अपनी गतिविधियों को सोशल मीडिया के जरीए लोगों तक पहुंचाकर उन्हें जोडऩे की कोशिश में लगे हुए है।
कांग्रेस में फेसबुक, ट्वीटर पर सक्रिय ही होगे दावेदार
कांग्रेस ने भी चुनावी रण में आईटी को मजबूत किया है। कांग्रेस में टिकिट के दावेदार के लिए १५ सितबंर तक की स्थिति में फेसबुक पर १५ हजार तो ट़्वीटर पर ५ हजार फॉलोअर होना अनिवार्य होगे। इसके अलावा व्हाट्सग्रुप व क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरीऐ लोगों से जुड़ाव को भी देखा जाएगा। आईटी के संगठन प्रभारी द्वारा जारी आदेश में हर एक क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सक्रिय की रिपोर्ट मांगी जाएगी। सोशल मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर ही दावेदारों की दावेदारी देखी जाएगी।
मेरा बूथ कमल बूथ अभियान चलाएगी भाजपा
बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी लोगों को पार्टी से सीधे जोडऩे का काम कर रही है। इसमें प्रदेश स्तर की आईटी टीम हर दिन की गतिविधियों सोशल मीडिया के जरीए बूथ स्तर के लोगों तक सीधे भेजने का काम करेगी। भाजपा सोशल मीडिया से युवाओं के जरीए हर बूथ तक पहुंचेगी और मेरा बूथ कमल बूथ को लेकर अभियान चलाएगा। इसमें हर बूथ पर भाजपा १०० सदस्यों को मिस्ड कॉल के जरीए पार्टी से जोड़ेगी। संभाग में यह अभियान ९ सितबंर तक चलेगा। युवा मोर्चा को पहले ही पंचायत-11 के साथ बूथ स्तर पर व्हाट्सअप ग्रुप बनाने का काम सौंपा था।
पार्टी के निर्देशों का करेगे पालन
पार्टी की और से अभी इसे लेकर निर्देश नहीं मिले है। अभी इसके बारें में सुन और पढ़ रहे है। जो निर्देश मिलेगे उनका पालन करेगें।-प्रकाश रातडिय़ा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
फॉर्म भी भरवाएंगे
प्रत्येक बूथ पर इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें १०० सदस्य बनाना है। फॉर्म भरवाकर मिस्ट कॉल भी करवाएंगे। प्रत्येक बूथ कमल बूथ बनाने का काम पार्टी करेगी।
-देवीलाल धाकड़, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
अब पाइए अपने शहर ( Mandsaur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज