script

मंदसौर कलेक्टर ने गांधीसागर बांध को लेकर कोटा कलेक्टर को कही यह बात..

locationमंदसौरPublished: Aug 29, 2020 11:37:04 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

मंदसौर कलेक्टर ने गांधीसागर बांध को लेकर कोटा कलेक्टर को कही यह बात..

mandsaur news

mandsaur news

.मंदसौर
मंदसौर कलेक्टर ने कोटा कलेक्टर से बात कर गांधीसागर बांध के गेट खोलने के संबंध में अवगत कराया कराया गया है। उन्होंने कोटा कलेक्टर से कहा है कि बांध के गेट कभी भी खुल सकते हैं। इस संबंध में कोटा के आसपास के निचले क्षेत्र पर सतर्कता बरती जाए।’गांधी सागर बांध के गेट आज रात या सुबह खुलने की संभावना है।
कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा बताया गया कि गांधी सागर बांध का वर्तमान में जलस्तर रात 9.30 बजे तक 1304.88 फिट है। पानी की वर्तमान में आवक 18 हजार 409 क्यूसेक है। बांध में क्षमता वर्तमान में 5 हजार 324 एमसीएम है। गाँधीसागर बांध के अधिकांश केचमेट एरिया में आज दोपहर पश्चात शाम से भारी बारिश हो रही है, यदि भारी बारिश के लगातार होने की स्थिति मे बांध क्षेत्र मे पानी की आवक संभावित है। उक्त परिस्थतियो के अनुक्रम में आने वाले समय मे अतिरिक्त जल छोड़े जानें की संभावना है। बांध से छोड़े जाने वाले जल की मात्रा एवं अन्य विवरण यथा समय पर निचले क्षेत्र में सूचित किया जाएगा।
कलेक्टर ने गरोठ एसडीएम को गांधीसागर बांध के निचले क्षेत्र में मुनादी कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी हमेशा अलर्ट पर रहे तथा निचले क्षेत्रों में लगातार संपर्क में रहे लोगों को जागरूक करें।
कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा बताया गया कि गांधी सागर बांध के गेट आज रात या कल सुबह तक खोले जाएंगे। इस संबंध में गांधी सागर बांध से नीचे के क्षेत्र एवं शहरों के लोग अलर्ट रहे। साथ ही कोटा जिला प्रशासन भी इस पर अवश्य ध्यान दें। तथा आवश्यक व्यवस्था बनाकर रखें।

ट्रेंडिंग वीडियो