थानाप्रभारी शिवकुमार यादव ने कहा कि हनुमान मंदिर पर हुईचोरी के मामले में राजू उर्फ राजा उम्र २३ साल निवासी निंबोद, मंगल उम्र २० साल निवासी खजूरिया सारंग और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया था। तीनों को न्यायालय में पेश किया। जहां राजू और मंगल को जेल भेजा गया और नाबालिक को रतलाम बाल सुधार गृह भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि राजू ने चोरी किए गए रूपयों में से दोनों से १०० रूपए ज्यादा इसलिए रखे क्योंकि उसने जगह बताई थी। तीनों से डेढ़ हजार रूपए बरामद किए है। बाकि ढाईहजार तीनों ने खर्च कर दिए थे।
पांच वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वायडीनगर पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक ट्रेक्टर, एक कार और दो बाइक भी बरामद की है।पुलिस अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने बताया कि जिले में विभिन्न थानाक्षेत्रों से वाहन चोरी की अनेक वारदाते घटित हुईहै। आरोपियों केा पकडऩे के लिए प्रयास किए जा रहे है। जिसके चलते वायडीनगर पुलिस ने वाहन चोरों केा गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपी पुष्कर धाकड़ उम्र २४ साल निवासी फतेहगढ, फिरोज टाडिया उम्र २४ साल निवासी दीपाखेड़ा, इसरायल ढोल उम्र २४ निवासी मुल्तानपुरा, शाकीर शेख उम्र ४६ निवारसी सीतामऊ और शाहिद उर्फ सईद उम्र २२ साल निवासी मुल्तानपुरा है। आरोपियों से एकट्रेक्टर, एक कार और दो बाइक बरामद की गई है। आरोपियों से अन्य चोरियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।