scriptदो पक्षों में विवाद, तोडफ़ोड़, हवाई फायर के बाद तनाव | mandsaur crime news | Patrika News

दो पक्षों में विवाद, तोडफ़ोड़, हवाई फायर के बाद तनाव

locationमंदसौरPublished: Apr 11, 2019 03:50:00 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

दो पक्षों में विवाद, तोडफ़ोड़, हवाई फायर के बाद तनाव

patrika

दो पक्षों में विवाद, तोडफ़ोड़, हवाई फायर के बाद तनाव

मंदसौर.
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद गुरुवार को शहर के मदारपुरा क्षेत्र में दोपहर में तनावपूर्ण स्थिति हो गई। दरअसल दो वर्ग विशेष इस मामले को लेकर आमने-सामने हो गए। घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के यहां पहुंचकर जमकर तोडफ़ोड़ की।
इस घटना में हवाई फायर भी हुआ। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए इस विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल की यहां तैनाती की गई। पुलिस ने भीड़ को हटाया।

खुद एसपी ने संभाली कमान, कलेक्टर भी पहुंचे
मदारपुरा क्षेत्र में विवाद के बाद तनाव फैलने की खबर के बाद एसपी विवेक अग्रवाल खुद दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया। इसके बाद कलेक्टर धनराजू एस भी मौके पर पहुंच गया।
एक दिन पहले हुए गोलीकांड के बाद रात को ही पुलिस ने उज्जैन से लेकर रतलाम-नीमच व पूरे मंदसौर जिले का पुलिस फोर्स व अतिरिक्त बल यहां बुला लिया था। गुरुवार को ज्वेलर्स व्यापारी अनिल सोनी के अंतिम संस्कार के बाद यह घटना हो गई। ऐसे में पुलिस ने पूरा बल इस क्षेत्र में तैनात कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, लेकिन आक्रोश बरकरार
शहर में अभी बुधवार रात हुए गोलीकांड को लेकर आक्रोश खत्म ही नहीं हुआ कि एक और घटना हो गई। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद दो पक्षें में आमने-सामने विवाद हो जाने के बाद तनाव फैल गया। दुष्कर्म के आरोपी को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन लगातार हो रहे अपराध को लेकर लोगों में आक्रोश है। जो बरकरार है। इसी कारण यह स्थिति बनी। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाला और शहर में शांतिपूर्ण स्थिति वर्तमान में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो