scriptयुवा कांग्रेस द्वारा गांधी जयंती पर 5 किलोमीटर पद यात्रा शुरु | mandsaur: gandhi jayanti celebrated by youth congress | Patrika News

युवा कांग्रेस द्वारा गांधी जयंती पर 5 किलोमीटर पद यात्रा शुरु

locationमंदसौरPublished: Oct 02, 2015 06:38:00 pm

Submitted by:

आभा सेन

युवा कांग्रेस एवं संजीत ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में मनाई गई। ग्राम टकरावद में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस नेताओं एवंं कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा प्रारंभ की।

congress

congress

टकरावद। महात्मा गांधी की 146 वीं जयंती विधानसभा युवा कांग्रेस एवं संजीत ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में मनाई गई।ग्राम टकरावद में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस नेताओं एवंं कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा प्रारंभ की। जो बुढ़ा होते हुए ग्राम काल्याखेड़ी पहुंची जहां एक आमसभा का आयोजन किया गया।

जनपद उपाध्यक्ष परशुराम सिसोदिया ने कहा की महात्मा गांधी ने सदैव आम जनता की पीड़ा को समझने का प्रयास किया और सबको उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राठौड़ ने कहा की महात्मा गांधी का सपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है हम सब को हमेशा राष्ट्रहित मे कार्य करना चाहिए।

संजीत ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड़ ने कहा की महात्मा गांधी ने जो ग्राम स्वराज्य का सपना देखा था वर्तमान सरकार ने उनके सपने को समाप्त कर दिया है। इस अवसर पर मुकेश टेलर, रोहित खोखर, टकरावद सरपंच बालमुकन्द पाटीदार आमीन मंसूरी, उमराव सिंह तलाव पिपलिया सहित कंाग्रेसी उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो