scriptसजे शिवालय, झांकी के साथ निकली शाही सवारी | mandsaur latest news | Patrika News

सजे शिवालय, झांकी के साथ निकली शाही सवारी

locationमंदसौरPublished: Feb 14, 2018 08:55:38 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

पाताल तोड़ हनुमान मंदिर से भगवान भोले की भव्य शाही सवारी

patrika

भगवान भोले की भव्य शाही सवारी

मंदसौर । भानपुरा महाशिवरात्रि पर्व नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर सहित आसपास क्षेत्र स्थित शिवालयों पर विशेष साज सज्जा की गई। बड़ा महादेव, छोटा महादेव, झारखंडेश्वर महादेव, नांदिया वाली बावड़ी शिव मंदिर , क्षेत्र के पठार क्षेत्र स्थित तक्षेश्वर (ताखाजी) आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा- अर्चना व अभिषेक कर धर्म लाभ लिया। महाशिवरात्रि पर्व पर केशव नवयुवक मंडल एवं शिव सेवक मंडल के तत्वाशधान में पाताल तोड़ हनुमान मंदिर से भगवान भोले की भव्य शाही सवारी एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शाही सवारी एवं शोभायात्रा ढोल ढमाकों व बैंड-बाजा एवं डीजे के साथ भगवान भोले के जयकारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर युवा वर्ग खूब नृत्य किया एवं भगवान भोले की भांग प्रसादी भी कई भक्तों ने ग्रहण की। शाही सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस पातालकोट हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां महा आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। शाही सवारी एवं शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सायंकाल क्षेत्र के बड़ा महादेव स्थान स्थित शिवालय में भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया जाकर बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। बाद में महाआरती की गई एवं प्रसादी वितरण की गई।

महाशिवरात्रि पर किया भगवान चित्रगुप्त का पूजन
मंदसौर । महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के चक्रवर्ती कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर भगवान श्री चित्रगुप्त की आराधना व पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक भी उपस्थित थे। कायस्थ समाज अध्यक्ष रविश राय गौड़ ने भी शिव तत्व पर बताया। यहां भौमिक को भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर भी भेंट की गई। कार्यक्रम में राजेश कुलश्रेष्ठ, विक्रम भटनागर, शेलेन्द्र माथुर, डॉ सतीश गौड़, लाल बहादुर श्रीवास्तव, सुनील रायजादा, शिव राजेंद्र शास्ता, चंद्रशेखर निगम सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो