मंदसौर

व्यक्तिवाद की रही कांग्रेस की संस्कृति, भाजपा की संस्कृति समाजवाद की है

विपणन सहकारी साख संस्था सीतामऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का हुआ अनावरण

मंदसौरFeb 15, 2018 / 09:27 pm

harinath dwivedi

BJP

मंदसौर । स्वतंत्र भारत के पहले नेताओं की प्रतिमा नहीं होती थी पहले भगवान की प्रतिमा लगती थी अब नेता और महापुरुषों की प्रतिमा लगती है। विदेशों में सड़कों के नाम 1, 2, 3, 4 नंबर से होते हैं पर हमारे देश में सड़कों के नाम महापुरुषों के नाम से मार्ग का नाम होता है। यह बात भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी ने कहीं। वे गुरुवार को विपणन सहकारी साख संस्था सीतामऊ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हर देश में अपने- अपने क्षेत्र के अनुसार संस्कृति होती है किसी की धर्म से तो किसी की रहन सहन से पहचान होती थी। कांग्रेस की संस्कृति व्यक्तिवाद की रही, वही भाजपा की संस्कृति समाजवाद की है, जिसने पूरे समाज की सूचना और समाज के विकास का संकल्प लेकर चलने की परंपरा चलाई है। जोशी ने कहा कि भाजपा सिद्धांतवाद पर इसलिए चलती है इसका मूल उद्देश्य सिद्धांत पंडित दीनदयाल के एकात्म मानवतावाद का सिद्धांत है जिसमें पूरे समाज की सोच रखना है। जोशी ने नोटबंदी को लेकर कहा कि नोटबंदी देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने को लेकर लागू की गई, पर बैंकों में कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों ने पलीता लगाने का कार्य किया है जोशी ने राजनेताओं को आगाह करते हुए कहा कि नेता अपनी आदर्श छवि प्रस्तुत कर देश की जनता के प्रति आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए ताकि देश में उनका भी इतिहास बने।
अब बिजली का नहीं करना पड़ता इंतजार
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि मेरा देश बदल रहा है, बिजली की बात करें तो 2004 में बिजली नहीं हुआ करती थी अब हमें बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ता है। सिंचाई योजना का जाल बिछ रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला देवीलाल धाकड़, जिपं अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, भाजपा संगठन मंत्री गोकुल खंडाल, निहालचंद मालवीय, अशोक सूर्यवंशी, अनिल पांडे, नंदलाल परमार, दिलीपसिंह मंडलोई, हंसा गिरोठिया, मदनलाल सूर्यवंशी, शंभूसिंह देवड़ा सहित कईलोग उपस्थित थे। संचालन प्रसून मंडलोई ने किया। आभार विपणन सहकारी संस्था उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने माना।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.