मंदसौर

विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की बैठक संपन्न

22 मार्च को भोपाल में विधान सभा घेराव किया जाएगा

मंदसौरMar 12, 2018 / 09:17 pm

harinath dwivedi

congres meeting

मंदसौर । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 22 मार्च को भोपाल में विधान सभा घेराव किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश के सभी कांग्रेस नेता सम्मिलित होंगे। आयोजन में मंदसौर जिले की प्रभावी सह भागिता सुनिश्चित कने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री दिलीप सिंह गुर्जर ने कहा की भाजपा की नीतियों से प्रदेश की जनता प्रताडि़त है। ् किसान, व्यापारी युवा व महिलाएं इस सरकार से निराश है। आगामी चुनाव में जन आक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। विधान सभा घेराव का आयोजन सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिलो के साथ मंदसौर जिले की प्रभावी उपस्थिति आवश्यक है।हरपाल ठाकुर ने कहा कि किसान पर गोली चलाने वाली सरकार किसान हितेषी नहीं हो सकती है। व्यापारी सरकार की करारोपण नीतियों से परेशान है। युवाओं को रोजगार देनी का वादा इस सरकार ने भुला दिया है।जन आक्रोश की अभिव्यक्ति के लिए विधान सभा घेराव का कार्यक्रम को सफल बनाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा की जिले ने कांग्रेस के प्रत्येक आन्दोलन में बढ चढ़ कर भाग लिया है। विधान सभा घेराव कार्यक्रम में भी मंदसौर जिले की उपस्थिति प्रभावी रहेगी।इस दौरान नवकृष्ण पाटिल, मुकेश काला, महेंद्र ङ्क्षसह गुर्जर, किशन ङ्क्षसह पावटी, श्यामलाल जोकचंद्र, फकीर चंद गुर्जर, तरुण ख्ंिाची, कमलेश पटेल, शक्तिदान ङ्क्षसह, विजय पाटीदार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक में आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ने माना।
880 ग्राम अफीम ले जाते दो गिरफ्तार
मंदसौर.वायडीनगर पुलिस ने गत रात एलाआईसी कार्यालय के सामने बाइक से अफीम ले जाते हुए दो आरोपी करतार ङ्क्षसह उम्र ५५ साल निवासी चौधरी कॉलोनी मंंदसौर और मंजेदर ङ्क्षसह उम्र ४० साल निवासी चौधरी कॉलोनी मंदसौर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ८८० ग्राम अफीम बरामद हुई।
स्कूल के प्रार्थना हॉल में लगाई आग
नगरी.सरस्वती शिशु मंदिर के प्रार्थना हाल की खिड़की में से रविवार रात्रि को अज्ञात लोगों ने आग लगाई। प्रधानाचार्य बापूलाल धाकड़ ने बताया कि स्कूल के प्रार्थना हाल में रात को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लोहे के वेंटीलेशन में से आग लगाई गई । आग लगने से हाल में रखे सामान के साथ ही कुर्सी ओर दो बिछात जलकर राख हो गई।

Home / Mandsaur / विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की बैठक संपन्न

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.