script13 प्रत्याशियों में से प्रचार में खर्चा करने में अव्वल भाजपा के सुधीर | mandsaur loksbha chunav | Patrika News

13 प्रत्याशियों में से प्रचार में खर्चा करने में अव्वल भाजपा के सुधीर

locationमंदसौरPublished: May 11, 2019 03:05:01 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

13 प्रत्याशियों में से प्रचार में खर्चा करने में अव्वल भाजपा के सुधीर

patrika

13 प्रत्याशियों में से प्रचार में खर्चा करने में अव्वल भाजपा के सुधीर

मंदसौर.
मंदसौर लोकसभा सीट पर इन दिनों प्रचार का दौर चल रहा है। अंतिम चरण में मतदान होने के कारण प्रचार धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। प्रचार में जनसंपर्क से लेकर रैलियां व सभाओं के साथ नुक्कड़ सभा व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग भी अब तक होने लगा है। अंतिम दो चरणों में चुनाव बचे है। ऐसे में प्रत्याशियों ने प्रचार की गति बढ़ाना शुरु कर दी है तो दिग्गजों के दौरें भी होने लगे है।
अब तक प्रचार में राशि खर्च करने में १३ प्रत्याशियों में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता सबसे आगे रहे है। वहीं दलों से मैदान में उतरें प्रत्याशियों में भी गुप्ता आगे हैऔर निर्दलीय में सय्यद अहमद खर्च में सबसे आगे है। इसके अलावा अन्य सभी प्रत्याशियों ने औसत २५ हजार या इसके आसपास तक की राशि अब तक के अपने चुनाव प्रचार के दौरान खर्च की है।

१० लाख से ज्यादा खर्च कर चुके गुप्ता, नटराजन ने ६ लाख सेज्यादा किया खर्च
६ मई को आयोग को सौंपी रिपोर्ट के अनुसार संसदीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा खर्चभाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया है। अब तक गुप्ता १० लाख ५५ हजार ४ रुपए की खर्च कर चुके है तो कांग्रेस प्रत्याशी नटराजन ने अब तक ६ लाख ६४ हजार ९४० रुपए की राशि खर्च की है।

६ को दी अब १२ को देना है खर्च का ब्योरा
चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों को आयोग को खर्च की राशि का ब्योरा तीन बार देना तय हुआ था। इसमें ६ मई व १२ व १७ मई को प्रचार का ब्योरा देना था।ऐसे में ६ मई को क्षेत्रके सभी प्रत्याशी अपने खर्चका ब्योरा दे चुके है।अब १२ मई को प्रचार में खर्च राशि का अगला ब्योरा देना और अंतिम १७ मई को देना है। इसके अलावा अन्य सभी ११ प्रत्याशियों ने २५ से लेकर ३३ हजार तक की राशि अब तक प्रचार में खर्च की है।

७२ लाख तक कर सकते है खर्च
चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी ७२ लाख रुपए तक की राशि का व्यय कर सकते है। प्रचार के दौरान विभिन्न मद पर खर्चकी जाने वाली राशि का ब्योरा अभ्यर्थी को आयोग को देना है। इसमें खर्चका प्रकार और अलग-अलग चीजों पर खर्च की जाने वाली राशि का अगल से ब्योरा भी देना है।
वर्तमान में जनसंपर्क से लेकर नुक्कड़ सभा और फ्लैग्स होर्डिंग से लेकर सभाओं व रैलियों के साथ अन्य तरीको से प्रचार का क्रम चल रहा है। मतदान की तिथि नजदीक आने के कारण प्रत्याशी आगामी एक सप्ताह में अपने प्रचार की गति को भी तेज करेंगे ऐसे में प्रचार के अंतिम दिनों में प्रत्याशी अपने खर्च को भी बढ़ाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो