scriptजिले में २.४४ लाख उपभोक्ताओं में से ८० फिसदी १०० यूनिट के दायरे में | mandsaur news | Patrika News

जिले में २.४४ लाख उपभोक्ताओं में से ८० फिसदी १०० यूनिट के दायरे में

locationमंदसौरPublished: Feb 09, 2019 12:12:58 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

जिले में २.४४ लाख उपभोक्ताओं में से ८० फिसदी १०० यूनिट के दायरे में

patrika

mandsaur news

मंदसौर.
प्रदेश सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए १०० यूनिट बिजली १०० रूपए में बिजली देने का फैसला किया है। इसके बाद जिले की स्थिति देखे तो करीब ८० फिसदी उपभोक्ता वर्तमान बिजली की खपत को देखे तो इस श्रेणी में आ रहे है। वही संबल का लाभ लेने वाले एक लाख ६४ हजार ९१२ उपभोक्ताअेां में से करीब ६४ हजार उपभोक्ता ऐसे है जो समय पर बिल जमा नहंी कर रहे है। हांलाकि अब बिजली विभाग को अब आदेश का इंतजार है।
दो लाख ४४ हजार घरेलू उपभोक्ता
मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दो लाख ४४ हजार घरेलू उपभोक्ता जिले में है। इनमें से करीब ४४ हजार उपभोक्ता समय पर बिल नहीं भरते है। इन दो लाख ४४ हजार उपभोक्ताओं में से २ लाख उपभोक्ता ऐसे है जो १०० यूनिट या उससे कम की बिजली खर्च करते है। यानि कि अधिक से अधिक इन सभी उपभोक्ताओं का कुल दो करोड़ रूपए हर माह बिजली के बिल अब आएगा।
२ लाख ४४ हजार में से १ लाख ६४ हजार संबल योजना का ले रहे लाभ
विद्युत वितरण कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार दो लाख ४४ हजार घरेलू उपभोक्ताओं में से एक लाख ६४ हजार ९१२ उपभोक्ता संबल योजना का लाभ ले रहे है। इनमें से केवल ६० प्रतिशत ही हर माह बिल का भुगतान कर रहे है। और ४० फिसदी उपभोक्ता हर माह बिल का भुगतान नहीं कर रहे है। इन में तो कुछ उपभोक्ता ऐसे भी है जिनके बिल दो से चार माह के शेष है।
संबल या सभी, अधिकारी पशोपेश में
अधिकारियों की माने तो १०० रूपए में १०० यूनिट बिजली के आदेश अभी तक आया नहीं है। इस योजना में संबल योजना के हितग्राही ही लाभ लेगें या वे सभी उपभोक्ता जो १०० रूपए यूनिट या उससे कम की विद्युत एक माह में खर्च कर रहे है। अधिकारियों की माने तो आदेश आने के बाद ही इसके बारे में जानकारी मिलेगी।
संबल योजना की फैक्ट फाइल
विधान संभाग सरल उपभोक्ता
मंदसौर ५३५९५
मल्हारगढ़ ३०४१५
गरोठ ४५०९३
सीतामऊ ३५८०९
जिले की स्थिति
घरेलू उपभोक्ता-२ लाख ४४ हजार
संबल योजना में-१ लाख ६४ हजार ९१२
इनका कहना…
अभी आदेश आना शेष है। उसके बाद पूरी जानकारी दे पाएंगे। वर्तमान में जिले में घरेलू उपभोक्ता दो लाख ४४ हजार है। और दो लाख उपभोक्ता १०० यूनिट या उससे कम विद्युत का उपयोग कर रहे है।
एसके सूर्यवंशी, एई, विविकं मंदसौर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो