scriptजिले में ३३० एक परिसर के विद्यालय पर ‘जानकारी नहींÓ | mandsaur news | Patrika News

जिले में ३३० एक परिसर के विद्यालय पर ‘जानकारी नहींÓ

locationमंदसौरPublished: Feb 19, 2019 08:07:27 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

जिले में ३३० एक परिसर के विद्यालय पर ‘जानकारी नहींÓ

patrika

mandsaur news

मंदसौर.
जिले में एक विद्यालय एक परिसर के आदेश लागू कर दिए। जिसके तहत ७२८ शालाएं संचालित हो रही है। यह शालाएं ३३० परिसर में है। लेकिन विभागीय अधिकारियों को ही किस जगह एक विद्यालय एक परिसर की शालाएं संचालित मौके पर जाने पर पता चल रहा है। एक विद्यालय एक परिसर के लिए कलेक्टर ने बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किए है। लेकिन बावजूद अभी तक स्कूलों में बोर्ड नहीं लगे है। जिसको लेकर कई अधिकारियों को जानकारी ही नहीं है।
सबसे अधिक माध्यमिक स्कूल एक परिसर में संचालित
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ३३० परिसर में ७२८ शालाएं संचालित हो रही है। इसमें हायरसेंकडरी ४८ है। हाईस्कूल ३९, माध्यमिक स्कूल २३१ और प्राथमिक विद्यालय १२ है। इन विद्यालयों में यदि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय एक परिसर में संचालित हो रहे है तो माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ही उसके परिसर में प्रमुख होगें। इसी प्रकार माध्यमिक और हाईस्कूल एक परिसर में है तो हाईस्कूल के प्राचार्य ही प्रमुख होगें। और हायरसेंकडरी स्कूल परिसर में हाईस्कूल और माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे है तो हायरसेंकडरी के प्राचार्य ही उस परिसर में प्रमुख होगें।
फिर ली जाएगी अतिशेष शिक्षकों की जानकारी
एक विद्यालय एक परिसर की योजना जिले में लागू होने के बाद अब फिर से अतिशेष शिक्षकों की जानकारी शिक्षा विभाग द्वारा ली जाएगी। उन अतिशेष शिक्षकों की जानकारी लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी जाएगी। उसके बाद उन अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना वहां की जाएगी जहां पर शिक्षकों की कमी है। एक विद्यालय एक परिसर से जिले में कुछ हद तक शिक्षकों की कमी दूर हुई है।
आज करना है पूरी प्रक्रिया
शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले में ३३० परिसरों में संचालित हो रहे ७२८ शालाओं में एक जगह एक विद्यालय एक परिसर का बोर्ड लगाना होगा। शालाओं के नाम के बोर्ड हटाएं जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को २० फरवरी तक यह कार्य पूर्ण करना है।
इनका कहना…..
बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए है। यह बोर्ड एक विद्यालय एक परिसर येाजना के लिए है।
आरएल कारपेंटर, जिला शिक्षा अधिकारी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो