scriptसरकार के प्रतिबंध के बाद इस योजना में कर दिया अधिकारियों ने यह काम ….पढ़े पूरी खबर | mandsaur news | Patrika News

सरकार के प्रतिबंध के बाद इस योजना में कर दिया अधिकारियों ने यह काम ….पढ़े पूरी खबर

locationमंदसौरPublished: Feb 26, 2019 03:03:26 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

सरकार के प्रतिबंध के बाद इस योजना में कर दिया अधिकारियों ने यह काम ….पढ़े पूरी खबर

patrika

mandsaur news

मंदसौर.
जिले में भानपुरा जनपद पंचायत में सूदूर सड़क बनाने में नया खुलासा हुआ है। करीब ११ ग्राम पचंायतों में नियमों को ताक पर रख कर सूदूर सड़क स्वीकृत भी हो गई है। और काम भी शुरु कर दिया गया है। जबकि सूदूर सड़क पर राज्य सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। बावजूद उसके संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों ने सड़कें स्वीकृत करने से लेकर काम शुरु कर दिया है। अब इस मामले में जिला पंचायत सीईओ आदित्य सिंह जांच कर रहे है। जिला पंचायत के सूत्रों की माने तो जांच में नए खुलासे हो सकते है।
११ ग्राम पंचायतों में १८ सूदूर सड़कें
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बडोदिया में दो सड़कें, नावली में एक, अरन्याभाऊ में दो सड़कें, बाबुल्दा ग्राम पंचायत में दो सड़कें, हरनावदा ग्राम पंचायतें में दो, खजूरना में एक सड़क, टूंगनी में दो, ढाबला माधौंङ्क्षसह ग्राम पंचायत में एक, कैथूली ग्राम पंचायत में दो, बोरदा ग्राम पंचायत में एक और धुआखेड़ी ग्राम पंचायत में दो सूदूर सड़कें स्वीकृत कर दी।
तकनीकि से लेकर प्रशासकीय स्वीकृत २४ घंटे में
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार ११ ग्राम पंचायतों में १८ सूदूर सड़कें स्वीकृत हुई है। इनमें से कई सूदूर सड़कों में तकनीकि स्वीकृति से लेकर प्रशासकीय स्वीकृति २४ घंटे के अंदर ही हो गया है। यानि कि किसी सड़क की तकनीकि स्वीकृत २९ सितंबर को हुई थी ३० सितंबर को उसकी प्रशासकीय स्वीकृति हो गई। ऐसी एक या दो सड़कें नहीं बल्कि कई सड़कें है जिनमें २४-२४ घंटों में ही दोनों स्वीकृतियां हुई है।
११ सड़कों में राशि भी कर दी व्यय
जिला पंचायत के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले में जांच शुरु हो चुकी है। इन १८ सड़कों की कुल लागत करीब दो करोड़ से अधिक रूपए की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब १० से अधिक सड़कों पर राशि व्यय करना शुरु भी कर दिया है। अन्य सड़कों पर काम और राशि व्यय को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। इनमें सबसे अधिक लागत वाली सड़क ग्राम प ंचायत बोरदा की है। जो करीब १४.९६ रूपए लागत की है।
इनका कहना….
अप्रैल २०१८ से सूदूर सड़कों पर सरकार के द्वारा बैन लगा दिया गया है। उसके बाद भी सूदूर सड़क स्वीकृत का मामला सामने आया है। करीब ११ ग्राम पंचायतों में १८ सूदूर सड़कें स्वीकृत हुई है। सभी ११ ग्राम पंचायतों के सूदूर सड़क वाले मामले की जांच की जा रही है।
जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई संबंधित के खिलाफ की जाएगी।
आदित्य ङ्क्षसह, जिला पंचायत सीईओ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो