scriptखाटू श्याम की निशान यात्रा में झुमें भक्त | mandsaur news | Patrika News

खाटू श्याम की निशान यात्रा में झुमें भक्त

locationमंदसौरPublished: Mar 19, 2019 11:59:03 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

खाटू श्याम की निशान यात्रा में झुमें भक्त

patrika

खाटू श्याम की निशान यात्रा में झुमें भक्त


मंदसौर.
खाटु श्याम मंदिर पर सात दिवसीय मेले और चल रहे आयोजन के दौरान रविवार को उत्साह के साथ निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान आकर्षक वेशभूषा और श्याम का आकर्षक श्रं़ृगार भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। शहर में अनेक जगहों पर स्वागत हुआ।तो यात्रा में भी बड़ी संख्या में खाटुश्याम के भक्त मौजूद थे। यात्रा के दौरान धर्ममय माहौल में भगवान के जयकारों की गुंज शहर के प्रमुख बाजारों में रही।

हाथों में ध्वजा तो मुंह पर भजनों की धुन ने बांधा समा
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की ग्यारस रविवार को खाटूू श्याम की निशान यात्रा तलाई वाले बालाजी मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में महिला और पुरूष ध्वजा फहराते हुए खाटू श्याम बाबा के भजनों पर नाचते गाते हुए गांधी चौराहे बीपीएल चौराहे, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, रामटेकरी चौराहे से मि़त्र वस्त्रालय, जनता कॉलोनी होते हुए खाटू श्याम मंदिर पर निशान यात्रा का समापन हुआ। खाटू श्याम समिति के अर्जुनसिंह राठौर, नरेंद्रसिंह चौहान बडी संख्या में भक्तजन महिला और पुरूष शामिल हुए।
यात्रा में मुख्य आकर्षक बाहर से आए कलाकारों में राधा-कृष्ण की भूमिका में नृत्य करते मनमोहक लग रहे थे। यात्रा के नगर के कई सामाजिक संगठनों और संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान नगर का वातावरण धर्ममयी हो गया। जगह-जगह फुलो की वर्षा कर बाबा की निशान यात्रा का स्वागत किया गया। यह यात्रा खाटू श्याम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार निकाली गई। शाम 7 बजे छप्पनभोग का आयोजन किया गया। इसके बाद रात 8 बजे सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक मंदिर में मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं मंदिर परिसर भी आकर्षक रोशनी से जगमगाया और भगवान का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो