scriptचार दिन में 3 डिग्री बढ़ा तापमान, 36 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान | mandsaur news | Patrika News

चार दिन में 3 डिग्री बढ़ा तापमान, 36 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान

locationमंदसौरPublished: Mar 25, 2019 11:50:10 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

चार दिन में 3 डिग्री बढ़ा तापमान, 36 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान

patrika

चार दिन में 3 डिग्री बढ़ा तापमान, 36 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान

मंदसौर.
चंद दिनों पहले जहां लोग तापमान घटने के कारण ठंड से कांपते नजर आ रहे थे। वहीं अब दिनों दिन बढ़ते तापमान के कारण जिलेवासी गर्मी से बचने के लिए जतन करने लगे हंै। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान ३६ डिग्री सेल्सियस हो जाने के कारण जहां शहर की सडक़ों पर सन्नाटा पसरा था, वहीं बिना काम के लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। हर साल मई और जून में गर्मी अपने तेवर दिखाती है। लेकिन इस साल मार्च माह भी नहीं बीता है ओर गर्मी ने अपने पैर पसार लिए हैं। अभी से गर्मी के यह हाल है तो तब क्या होगा, जब मई जून की गर्मी पड़ेगी और रोहणी तपेगी।

दिनों दिन बढ़ते तापमान के कारण गर्मी भी अपने तेवर दिखाने लगी है। जिसके कारण लोगों के कंठ हर पांच मिनट में सूखने लगे हैं। हालात यह है कि अभी से लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कूलर एसी भी चालु कर लिए हैं ताकि तपन से कुछ राहत मिले। बढ़ती गर्मी के कारण दिन में शहर की सडक़ें सूनी नजर आ रही थी, वहीं शाम होते ही लोग घर से बाहर निकलकर शीतल पेय प्रदार्थो का लुत्फ लेते नजर आए।
चार दिन में बढ़ा गर्मी का ग्राफ
दिनांक न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
२१ मार्च २१ ३३
२२ मार्च १९ ३३
२३ मार्च २१ ३३
२४ मार्च २१ ३६
आंकड़ों पर नजर डाले तो जिले में पिछले तीन दिनों से गर्मी एक सामान थी, जिसे लोग आसानी से सहन भी कर रहे थे। लेकिन अचानक रविवार को आई तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी ने जहां शहरवासियों के कंठ सूखाने शुरू कर दिए, वहीं लोग गर्मी के बचने के दुपट्टों और टोपियों का सहारा लेते नजर आए। तापमान में चार दिन बाद ३८ यानि २ डिग्री ओर बढऩे की संभावना है।
————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो