scriptप्रतिबंध के बाद भी जिले में जल रही नरवाई | mandsaur news | Patrika News

प्रतिबंध के बाद भी जिले में जल रही नरवाई

locationमंदसौरPublished: Apr 28, 2019 11:26:13 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

प्रतिबंध के बाद भी जिले में जल रही नरवाई

patrika

प्रतिबंध के बाद भी जिले में जल रही नरवाई


मंदसौर.
जिले में गेंहू की फसल काटने के बाद से खेतों में नरवाई जलाने का दौर चल रहा है। कई जगहों पर आगजनी जैसी घटनाएं भी हो चुकी है। हर बार गेंहू की फसल के बाद नरवाई जलने के कारण मामला सुर्खियों में आता जरुरी है, लेकिन इस पर कोईरोक लगा नहीं पा रहा है। वर्तमान में भी कलेक्टर धनराजू एस ने विगत दिनों जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए। इसमें जलाने वाले पर कार्रवाई की चेतावनी स्पष्ट लिखी। बावजूद जिले में नरवाई जलाने का क्रम नहीं रुक रहा है और न हीं कोई इन्हें कोई रोक पा रहा है। प्रतिबंध को दरकिनार कर किसान अपनी मनमानी करते हुए खेतों में नरवाई जलाने में दिन-रात जुटा हुआ है।

दिन में नहीं रात में जल रही नरवाई
गर्मी के इन दिनों में तेज धूप के कारण दोपहर के समय तो नरवाई जलाने से परहेज कर रहे है, लेकिन रात में पूरे जिले में अलग-अगल जगहों पर नरवाई जलाने का क्रम जारी है। शाम ढलते ही रात की शुरुआत के साथ खेतों में लगी नरवाई को आग के हवाले करने का दौर शुरु हो जाता है। हर और ऐसे नजारे दिखाई दे रहे है। लेकिन प्रशासन की और से अब तक नरवाई जलाने वाले के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और न हीं किसी प्रकार से रोक लगाने की कार्रवाई हुई है।

यह होता है नुकसान
खेतों में नरवाई जलाने के कारण ऊपर से गुजरने वाली विद्युत लाईन तक लपटे पहुंचने के कारण फाल्ट के बाद अन्य आगजनी की घटनाएं होने की आंशका के साथ ही आगजनी के कारण समीप के खेतों में आग फैलने के अलावा खेतों में जलाई जाने वाली नरवाई के कारण मिट्टी के पौषक तत्व नष्ट होते है। मिट्टी के पौषक तत्वों के कारण नरवाई को प्रतिबंधित किया गया। लेकिन प्रतिबंध का असर कही पर भी नहीं दिखाई दे रहा है।

दिखवाता हूं
सभी को इसके लिए निर्देशित कर रखा है। दिखवाया जाएगा। नरवाई जलाते हुए लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल डामोर, एडीएम, मंदसौर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो