scriptनोटिस का नहीं आया जवाब, नपा ने लगाया स्वामीत्व का बोर्ड | mandsaur news | Patrika News

नोटिस का नहीं आया जवाब, नपा ने लगाया स्वामीत्व का बोर्ड

locationमंदसौरPublished: May 05, 2019 12:31:18 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

नोटिस का नहीं आया जवाब, नपा ने लगाया स्वामीत्व का बोर्ड

patrika

नोटिस का नहीं आया जवाब, नपा ने लगाया स्वामीत्व का बोर्ड


मंदसौर.
शहर के बीपीएल चौराहे पर पेट्रोल पंप कंपनी को नगर पालिका ने पिछले दिनों नोटिस जारी किया था। इसका जवाब अब तक कंपनी ने नहीं दिया।इस पर नपा ने शनिवार को अपने स्वामीत्व का बोर्डलगा दिया।पिछले कई सालों से यहां चलने वाला पेट्रोल पंप तो बंद हो गया लेकिन पिछले कुछ समय से यहां जुतो की सेल चल रही थ
इस भूमि पर चलने वाली सेल को पुलिस व नगर पालिका ने शहर में सराफा व्यापारी अनिल सोनी की हत्या के बाद यहां पहुंचकर निरीक्षण किया और इसे बंद कराया था। बाद में नपा ने यहां की जानकारी निकाली और पूरी सेल बंद कराई तथा पेट्रोल पंप की कंपनी को नोटिस दिया था। शनिवार को यहां नपा के अमले ने पहुंचकर स्वामीत्व का बोर्ड लगाया।

स्वामीत्व का लगाया बोर्ड
नपा सीएमओ आरपी मिश्रा ने बताया कि वर्ष२०११ में पेट्रोलपंप की आरआर कंपनी को दिया पट्टे की अवधि खत्म हो गई थी। इसके बाद अब तक नवीनीकरण नहीं कराया गया। समय-सीमा में जवाब नहीं दिया। इसलिए पहले यहां लगने वाली सेल को हटवाया था। इसके बाद शनिवार को नपा की स्वामीत्व का बोर्ड लगाया है। इसकी सुनवाई कलेक्टर के यहां होगी। तब तक अनाधिकृत रुप से अधिक कब्जा न हो।इसलिए स्वामीत्व का बोर्डलगाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो