script40 दिन में समर्थन पर जिले में अब तक करीब 9लाख क्विटंल की खरीदी | mandsaur news | Patrika News

40 दिन में समर्थन पर जिले में अब तक करीब 9लाख क्विटंल की खरीदी

locationमंदसौरPublished: May 05, 2019 04:14:56 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

40 दिन में समर्थन पर जिले में अब तक करीब 9लाख क्विटंल की खरीदी

patrika

40 दिन में समर्थन पर जिले में अब तक करीब 9लाख क्विटंल की खरीदी

मंदसौर.
जिले में 25 मार्च से शुरु हुईसमर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के काम ने शुरुआत में मेसेज, मैपिंग की दिक्कत के बीच अब भले ही व्यवस्था सुचारु हो गई। लेकिन वर्तमान में खरीदे गए गेंहू के भंडारण से लेकर परिवहन की बड़ी दिक्कत हो रही है। इसी कारण किसानों से खरीदा गया गेेंंहू खरीदी केंद्रों पर ही जमा है।
गोदामों में जगह के अभाव के कारण परिहवन कर गोदामों तक गेेंहू नहीं लाया जा रहा है। भंडारण के लिए जगह का अभाव इसमें दिक्कत बना हुआ है। इधर बार-बार बारिश के कारण यह गेंहू भीगना का अंदेशा भी हर समय बना हुआ है। वर्तमान में ४० दिन में विभाग ने अब तक समर्थन पर ९ लाख क्विंटल गेंहू खरीद लिया है।

६४ केंद्रों पर ४० दिन में खरीदा ९ लाख क्विंटल गेंहू
जिले में समर्थन मूल्य गेंहू खरीदी के लिए ६४ केंद्र बनाए गए है। इनमें शुरुआत में कई दिनों तक मेसेस के कारण किसानों को परेशान होना पड़ा। अब भोपाल से पोर्टल में सुधार हुआ तो मेसेज मिलना भी शुरु हो गए।अब तक खरीदी केंद्रों पर जिले के किसानों से ९ लाख क्विंटल गेंहू खरीदा जा चुका है। हालंाकि इनका भंडारण से लेकर परिवहन में दिक्कत आ रही है। जहां पर गोदामों में केंद्र है। वहां भंडारण व परिवहन की दिक्कत नहीं है, लेकिन जहां सोसायटियों व मंडियों में केंद्र बनाए गए है। वहां पर परिवहन से लेकर गेंहू के भंडारण की दिक्कत हो रही है।

सूचारु चल रही खरीदी
जिले के ६४ केंद्रों पर खरीदी जारी है। अब तक करीब ९ लाख क्विंटल गेंहू खरीदी हो चुकी है। शुरुआत में मेसेज की दिक्कत थी, अब सूचारु चल रहा है। भंडारण के लिए गोदामों में जगह की कमी के कारण भंडारण की दिक्कत हो रही है। इसी कारण परिवहन धीमा चल रहा है, लेकिन अब जगह मिलने के साथ खरीदा गया गेंहू उठाकर भंडारण किया जा रहा है।-रोहित श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी
………………………
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो