script42 डिग्री तामपान के बीच आज से रोजेदार करेंगे खुदा की इबादत | mandsaur news | Patrika News

42 डिग्री तामपान के बीच आज से रोजेदार करेंगे खुदा की इबादत

locationमंदसौरPublished: May 07, 2019 11:32:07 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

42 डिग्री तामपान के बीच आज से रोजेदार करेंगे खुदा की इबादत

patrika

42 डिग्री तामपान के बीच आज से रोजेदार करेंगे खुदा की इबादत

मंदसौर.
सोमवार को चांद दिखने के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों में रमजान की खुशियां छा गई। मुस्लिम समाज इबादत के पवित्र रमजान माह में पहला रोजा मंगलवार को करेंगा। ४२ डिग्री के तापमान में समाजजन खुदा की इबादत में जुटेंगे। कड़ी धूप और गर्मी में रोजा रखते हुए खुदा की बंदगी रोजेदार करेंगे।
पहला रोजा १४ घंटे ३५ मिनट का होगा। सुबह ४.२७ से रोजे का समय शुरु होगा। अधिकतम ४.३० बजे सेहरी के बाद रोजा शुरु होगा। जो शाम ७.५ बजे तक चलेगा। इसके बाद रोजा इफ्तार होगा। इस बार रमजान में चार जुम्में (शुक्रवार) आएंगे। रमजान के दौर में मस्जिदों में विशेष नमाज अता की जाएगी। वहीं बोहरा समाज ने रोजे रखने का दौर ५ मई से ही शुरु कर दिया है। मंगलवार को उनका तीसरा रोजा होगा।

इस्लामी साल का आगाज
इस्लामी हिजरी साल १४४० का आगाज रमजान के साथ शुरु हो जाएगा। इस साल की शुरुआत के साथ रमजान का समाज में पवित्र माह मानते हुए विशेष तौर पर पूरा समाज इबादत करता है। इस बार मई माह की गर्मी के बीच रमजान की शुरुआत हुई है। शहर काजी आसीफउल्ला खान ने बताया कि चांद दिख गया है। पहला रोजा मंगलवार को रखा जाएगा। चांद के साथ ही रमजान की शुरुआत के साथ समाजजनों में इसकी खुशिया छाई है। सभी ने एक-दूसरे को रमजान माह की मुबारकबाद दी है। रमजान के बाद ईद का पर्व मनाया जाएगा।
इस बार रमजान में आएंगे चार जुम्मे
रमजान के माह में इस बार चार जुम्में आएंगे। इस पर मुस्लिम समाजजन मस्जिदों में विशेष नमाज करेंगे। 7 मई को पहले रोजे के बाद रमजान माह के दौरान 10 मई, 17 मई, २४ मई और ३१ मई को जुम्मे रहेंगे। इस दौरान इबादत का विशेष दौर चलेगा। रमजान में पहला रोजा १४ घंटे ३५ मिनट का होगा तो आखरी रोजा ५ जून को सबसे अधिक १५ घंटे ३ मिनट को होगा। अंतिम रोजे में सुबह ४.१३ बजे सेहरी के बाद दिनभर रोजा रखा जाएगा। और शाम को ७.१६ बजे रोजा इफ्तारी होगी।

बोहरा समाज का आज तीसरा रोजा
दाऊदी बोहरा समाज द्वारा रमजान की शुरुआत ५ मई से ही मिश्री कैलेंडर के अनुसार कर दी गई। ७ मई को बोहरा समाज का तीसरा रोजा रहेगा। तारीख के अनुसार ३० दिनों के बाद ईद का पर्व मनाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो